{"_id":"5b925533867a557f5742cfdb","slug":"finally-salman-khan-blast-on-priyanka-chopra-for-walk-out-his-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका पर फूटा सलमान का गुस्सा- '4 दिन शादी में लगते हैं, उसने 1000 बार अर्पिता को बोला था कि..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका पर फूटा सलमान का गुस्सा- '4 दिन शादी में लगते हैं, उसने 1000 बार अर्पिता को बोला था कि..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' क्या छोड़ी, पूरे बॉलीवुड में तहलका मच गया । प्रियंका को फिल्म छोड़े करीब 1 महीना हो चुका है लेकिन ये मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है । सलमान ने कुछ वक्त तक तो इस मामले पर चुप्पी साधे रखी लेकिन अब जब उन्होंने बोलना शुरू किया है तो एक के बाद एक जोरदार खुलासे कर रहे हैं ।
2 of 6
salman khan
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने पर नाराजगी जताई है । उन्होंने कहा, 'उसके पास ऐसा करने के लिए वजह थी । बात बस इतनी सी है कि प्रोजेक्ट अटक गया । यदि हमें पहले पता होता तो हम इसका कोई बेहतर समाधान निकाल सकते थे ।'
3 of 6
सलमान खान
सलमान ने आगे कहा, 'वह सगाई कर रही थी और मैंने उसे कहा- अगर तुम फिल्म कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? तो उसने कहा- शादी करनी है । मैंने कहा ठीक है, शादी कर लो । फिल्म में प्रियंका का काम सिर्फ 75-80 दिन का था. शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
'8 दिन के अंदर हो गई शादी और फिर उसके बाद हनीमून. तो हमने उससे कहा- हम इसे मैनेज कर लेंगे । लेकिन उसने साफ शब्दों में कहा कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती है ।' प्रियंका को फिल्म में साइन करने के बारे में सलमान ने बताया - 'प्रियंका ने मेरे साथ काम करने को लेकर हजार बार अर्पिता को कॉल किया था । उसने कहा था कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं ।'
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
'यहां तक कि उसने अली अब्बास को भी कॉल किया था कि देख लो, अगर मेरे लिए फिल्म में कोई रोल हो तो... । मुझे नहीं पता उन्होंने फिल्म क्यों छोड़ी । दो ही वजहें हो सकती हैं । या तो उन्हें शादी करनी है या वो अब मेरे साथ काम ही नहीं करना चाहती हैं । ये भी हो सकता है कि अब वो हमारी इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में काम ही नहीं करना चाहतीं और हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।