फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss के फैंस के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर, नए समय पर आकर अमिताभ बच्चन को देंगे टक्कर

Fri, 07 Sep 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan show timing changed 9pm
सलमान खान

'बिग बॉस' एक ऐसा शो है जिससे हर साल कोई ना कोई विवाद जुड़ जाता है। 4 सितंबर को 'बिग बॉस' का गैंड प्रीमियर गोवा में हुआ था। शो के दौरान सलमान खान ने शो से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस बार 'बिग बॉस' के फैंस के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर आई है।

bigg boss 12 salman khan show timing changed 9pm
bigg boss

पिछले कई सीजन से ये शो विवादित कंटेट की वजह से रात 10.30 बजे प्रसारित हो रहा था। शो की टीआरपी में भले ही भारी उछाल रहता है लेकिन इस शो के रेगुलर दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब इस सीजन से शो के मेकर्स ने दर्शकों की सहूलियत को देखते हुए इसकी टाइमिंग में बदलाव का फैसला लिया है।

bigg boss 12 salman khan show timing changed 9pm
सलमान खान

कलर्स टीवी के सीईओ राज नायक ने ट्वीट कर बताया कि 'इस साल ये शो रात 10.30 बजे नहीं बल्कि रात 9 बजे दिखाया जाएगा।' ऐसे में आपका ये पसंदीदा शो अपने पिछले सीजन से अलग डेढ़ घंटे पहले ही प्रसारित किया जाएगा। गौरतबल है कि 9 बजे ही अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सोनी टीवी पर आता है। अब ये देखना होगा कि अमिताभ बच्चन को सलमान खान कितना टक्कर दे पाते हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan show timing changed 9pm
salman khan

बता दें कि ग्रैंड प्रीमियर में सलमान ने शो में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया से लोगों को रूबरू करवाया था। इसके बाद दो नाम और सामने आए थे। इन नामों में बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और उनकी बहन इशिता दत्ता के अलावा अलावा पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का नाम भी सामने आ गया था। 

विज्ञापन
bigg boss 12 salman khan show timing changed 9pm
सलमान खान

इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस टीना भी बिग बॉस में हिस्सा लेंगी। टीना ने 'उतरन' सीरियल में इच्छा का करिदार निभाया था। इस सीरियल के बाद टीना ने कॉमेडी के अलावा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस बार बिग बॉस एक महीना पहले यानी कि 16 सितंबर से शुरू हो रहा है जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed