{"_id":"5b9236da867a557ea52f2132","slug":"chandigarh-bollywood-actor-abhishek-bachchan-with-taapsee-pannu-for-manmarziyaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, फिल्मों से क्यों लिया था दो साल का लंबा ब्रेक...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा, फिल्मों से क्यों लिया था दो साल का लंबा ब्रेक...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Sep 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Abhishek-Bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्मों से दो साल तक दूर रहने के बाद लौट आए हैं, लेकिन उन्होंने यह ब्रेक क्यों लिया था, इसका खुलासा करते हुए खुद बड़ा कारण बताया।
अभिषेक बच्चन
बिग बी अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ फिल्म मनमर्जिया की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दो साल के ब्रेक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ब्रेक जानबूझकर लिया था, हालांकि यह फैसला बहुत मुश्किल था, लेकिन इन दो साल में मैंने टाइम वेस्ट नहीं किया, बल्कि बहुत कुछ सीखा।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने ब्रेक लिया, क्योंकि वे ऐसी फिल्में करना चाहते थे, जिनके सीन उन्हें सोने न दें। मैं सोचता रहूं कि अगला सीन इससे बेहतर कैसे कर सकता हूं। मैंने कई स्क्रिप्ट पढ़ी थीं, लेकिन कोई भी मेरे दिल दिमाग पर असर नहीं डाल पाई। मुझे लगता था कि मैंने अभी तक कोई चैलेंजिंग किरदार नहीं निभाया है, तो क्यों न थोड़ा ब्रेक ले लूं, सोच विचार करने को।
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह चंडीगढ़ में पहली बार अपनी फिल्म दिल्ली-6 के प्रमोशन के लिए आए थे। उस समय भी चंडीगढ़ एकदम फ्रेश सा लगता था और अभी भी। यहां पराठे खाने का मजा ही एकदम अलग है। अभिषेक ने बताया कि चंडीगढ़ में आने के बाद उन्होंने किरण खेर से फोन पर बात भी की और उनसे एयरपोर्ट की खूब तारीफ की।
विज्ञापन
abhishek bACHCHAN
पगड़ी बांधने में अभी कच्चे हैं अभिषेक
अभिषेक बच्चन अभी पगड़ी बांधने में एकदम परफेक्ट नहीं हुए हैं। लेकिन जब अभिषेक बच्चन ने पगड़ी बांधी तो अमिताभ बच्चन को खूब अच्छी लगी। उन्होंने कहा कि पगड़ी में अपनी भूमिका को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वह पगड़ी बांध लेते हैं पर कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसलिए वह एक्सपर्ट से ही पगड़ी बंधवाते हैं। हां, परना बांधना उनको आ गया है। उन्होंने कहा कि मनमर्जियां में उन्होंने पगड़ी जरूर बांधी है पर पंजाबी उतनी ज्यादा नहीं है। क्योंकि उनका कैरेक्टर विदेश से अमृतसर आता है और परिवार के लिए वह पगड़ी बांध लेते हैं। अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह मूवी सभी को खूब पसंद आएगी।