प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद एमी जैक्सन (Amy Jackson) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह फोटोशूट कराती हुई नजर आईं तो कभी मंगेतर के साथ मस्ती के मूड में। इस बीच एमी जैक्सन की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एमी बेबी बंप के साथ जिम में वर्कआउट करती नजर आईं। एमी ने जिम में वर्कआउट करते हुए सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।
बेबी बंप के साथ वर्कआउट करते हुए एमी ने शेयर की तस्वीर, शादी से पहले बनने वाली हैं मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में एमी का बेबी बंप नजर आ रहा है और तस्वीर में पीछे की ओर मंगेतर। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने नीचे की ओर कैप्शन में लिखा है- 'मॉम और डैड'। जिम की एमी की यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस का भी खास ध्यान रख रही हैं। एमी ने पिछले साल जनवरी में बताया था कि उन्होंने जॉर्ज के साथ सगाई कर ली है। दोनों लिव इन पार्टनर हैं। खबरों की मानें तो यह कपल साल 2020 में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है।
एमी ने शादी से पहले मां बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। मदरहुड एन्जॉय कर रही एमी ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने और मंगेतर के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही एमी ने मंगेतर के साथ प्रेग्नेंसी की लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की थी।
A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on
इंटरव्यू में एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने कहा- 'मैं और जॉर्ज एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। हम लोग पहले भी अलग होने वाले नहीं थे लेकिन अब हमारे बीच अलग तरह की नजदीकियां हैं। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां पर हम इसके लिए तैयार थे। मुझे नहीं लगता कि कभी आप परफेक्टली कुछ प्लान कर सकते हो।'
एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं । एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। एमी ने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था । इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं ।