{"_id":"5ac737d24f1c1bb6618b5efc","slug":"preity-zinta-met-salman-khan-in-jodhpur-central-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के ऐसे वक्त में प्रीति जिंटा ने दिया साथ, सेंट्रल जेल में करने पहुंचीं मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के ऐसे वक्त में प्रीति जिंटा ने दिया साथ, सेंट्रल जेल में करने पहुंचीं मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोधपुर सेशंस कोर्ट ने सलमान खान की जमानत अर्जी को अब शनिवार तक के लिए टाल दिया है। अब उनकी इस अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होगी जिसकी वजह से उन्हें आज भी जेल में ही रहना पड़ेगा। आपको बता दें कि सलमान खान के साथ जितने भी सह आरोपी थे वह सब मुंबई लौट चुके हैं। इस वक्त सलमान की दोनों बहनें, अलवीरा और अर्पिता बॉडीगर्ड शेरा के साथ जोधपुर में मौजूद हैं। वहीं खबर है कि एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सलमान खान से मिलने जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंची थीं।
2 of 4
मुश्किल की इस घड़ी में प्रीति जिंटा सलमान खान से जेल में मिलने जाने वाली पहली बॉलीवुड हस्ती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल में काफी देर तक बातचीत हुई जिसके बाद प्रीति वहां से निकल गईं। प्रीति जिंटा आज सुबह ही मुंबई से जोधपुर पहुंची हैं। वहीं सलमान खान की सजा को लेकर कई सेलेब्स ने दुख जताया है। सभी स्टार्स सलमान खान को सपोर्ट कर रहे हैं।
3 of 4
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा और सलमान खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसी मुश्किल की घड़ी में प्रीति अपने खास दोस्त सलमान की हिम्मत बढ़ाने उनसे मिलने पहुंची थीं और शायद सलमान को ये अच्छा भी लगा हो। इससे पहले सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी उनसे मिलने जेल में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फिलहाल सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं। वहीं उनकी जमानत की अर्जी पर अब शनिवार को सुनवाई होगी तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा। आपको बता दें कि सजा के बारे में सुनते ही सलमान खान की आंखों से आंसू निकल गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।