फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दिव्यांग को क्यों नहीं दिए थे पैसे? ट्रोल होने के बाद बताई हकीकत

Sat, 08 Apr 2023 09:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Apr 2023 09:46 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में एक दिव्यांग को भीख नहीं देने को लेकर ट्रोल हुई थीं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसके पीछे की सच्चाई बताई है।

विज्ञापन
Preity Zinta said she is concern about her daughter privacy actress revealed disabled man harasses her
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह एक दिव्यांग व्यक्ति को भीख नहीं देने पर ट्रोल हुई थीं, जिसे लेकर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात सामने रखी है। प्रीति ने एक पोस्ट साझा करते हुए उनके साथ बीते दिनों हुए दो हादसों के बारे में बताया और दिव्यांग व्यक्ति को भीख नहीं देने की वजह भी बताई।

Preity Zinta said she is concern about her daughter privacy actress revealed disabled man harasses her
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा ने उस वीडियो को साझा किया, जिसमें वह दिव्यांग व्यक्ति को अनदेखा करते हुए अपनी कार में बैठकर जा रही थीं। इसके साथ उन्होंने लंबा पोस्ट लिखा। प्रीति ने अपने फैंस को अपनी सीमाओं को जानने और अपनी बेटी को न छूने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने पैपराजी को भी सतर्क रहने के लिए कहा और मशहूर हस्तियों का मजाक उड़ाने के बजाय जिम्मेदारी से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा हर कहानी के दो पहलू होते हैं।

Bollywood: फिल्मों में बोल्ड सीन देने में जरा भी नहीं हिचकिचाईं ये पाकिस्तानी हसीनाएं, सारी हदें की पार

Preity Zinta said she is concern about her daughter privacy actress revealed disabled man harasses her
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति ने पहली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस हफ्ते दो घटनाओं ने उन्हें हिला कर रख दिया। पहली घटना यह कि एक अनजान महिला ने उनकी बेटी की तस्वीर खींचने की कोशिश की और जब उनकी बेटी पार्क में खेल रही थी तो उसे जबरदस्ती चूमा भी। प्रीति ने उस महिला को प्यार से मना भी किया था, लेकिन महिला ने अभिनेत्री की बेटी को गोद में ले लिया और किस कर लिया। उस समय अभिनेत्री को गुस्सा आया था, लेकिन वह शांत रहीं, क्योंकि वह कोई विवाद पैदा नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे एक पैकेज डील नहीं हैं। उनके बच्चों को अकेला छोड़ दो, उनके पास जाने या उन्हें छूने या फिर उन्हें पकड़ने की जरूरत नहीं है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)



Bhumi Pednekar: ब्लैक शाइनी ड्रेस पहनने पर यूजर्स ने उड़ाया भूमि का मजाक, बोले- क्या पॉलिथिन पहनकर आ गई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta said she is concern about her daughter privacy actress revealed disabled man harasses her
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति ने दूसरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि व्हीलचेयर पर बैठा वह आदमी उन्हें परेशान कर रहा था, जो उन्हें लगातार कार के पास आकर रोकने की कोशिश कर रहा था। प्रीति ने बताया कि यह शख्स लगभग एक साल से उनसे पैसे ले रहा है और परेशान कर रहा है। वीडियो का सच बताते हुए प्रीति ने कहा कि हर बार वह उसे पैसे देती हैं। इस बार जब उसने पैसे मांगे तो उन्होंने व्यक्ति से कहा कि आज उनके पास कैश नहीं है। हालांकि, अभिनेत्री के पास खड़ी महिला ने उस शख्स को पैसे दिए, लेकिन व्यक्ति के लिए यह पर्याप्त नहीं थे और आक्रामक हो गया। वह अभिनेत्री को कार के पास आकर रोकने की कोशिश करने लगा।

Varun-Natasha: पत्नी नताशा के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आए वरुण धवन, यूजर्स ने पूछा- कोई गुड न्यूज है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed