फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: प्रीति जिंटा की 'हर दिल जो प्यार करेगा' को पूरे हुए 22 साल, फैंस बोले- बॉलीवुड में फिर से...'

Mon, 25 Jul 2022 01:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
preity zinta  salman khan rani mukherjee film har dil jo pyar karega completed 22 years actress share a video
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा शादी के बाद से भले ही फिल्मों में नजर न आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रहती हैं। फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' साल 2000 में 24 जुलाई यानी आज ही के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रीति जिंटा के अलावा सलमान खान और रानी मुखर्जी भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। आज फिल्म को पूरे 22 साल हो चुके हैं। इस मौके पर प्रीति जिंटा ने फिल्म के गाने 'पिया पिया ओ पिया' की एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर की है।

preity zinta  salman khan rani mukherjee film har dil jo pyar karega completed 22 years actress share a video
प्रीति जिंटा

आज प्रीति जिंटा ने फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा' के 22 साल पूरे होने पर पिया पिया गाने का एक वीडियो ग्रैब शेयर किया है, जिसमें उन्हें फिल्म के दौरान गाने पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। उनके ये वीडियो शेयर करते ही फैंस की भी सालों पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। जहां कई फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं तो वहीं कई उनसे बॉलीवुड में वापस आने की रिक्वेस्ट करते दिख रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

preity zinta  salman khan rani mukherjee film har dil jo pyar karega completed 22 years actress share a video
प्रीति जिंटा

प्रीति  जिंटा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, मिस यू मैम.......बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर देखना चाहता हूं। इसी तरह से एक और अन्य ने लिखा- मेरे बचपन का सबसे पसंदीदा गाना।। एक दूसरे फैन ने लिखा-  "माई चाइल्ड हुड मेमोरी से जी आप मेरे चाइल्डहुड फेवरेट हैं हमेशा मुस्कुराते रहो।  इसू तरह से अन्य फैंस भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
preity zinta  salman khan rani mukherjee film har dil jo pyar karega completed 22 years actress share a video
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' में प्रीति जिंटा ने पूजा ओबेरॉय यानी रानी मुखर्जी की दोस्त और राज यानी सलमान की प्रेमिका का किरदार अदा किया था। फिल्म में राज एक दुर्घटना में पूजा को बचाता है लेकिन वह कोमा में चली जाती है और जब उसे होश आता है तो वह राज से प्यार करने लगती है लेकिन राज को इस दौरान पूजा बेस्ट फ्रेंड जान्हवी (प्रीति जिंटा) से प्यार हो जाता है। यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी और टीवी पर आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed