फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेक ओबेरॉय से लेकर सनी देओल तक, फिल्मी हस्तियों ने इस अंदाज में पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 17 Sep 2019 03:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Sep 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi birthday Vivek Oberoi to Sunny Deol bollywood celebs wishes pm modi
PM Modi, Vivek Oberoi, Sunny Deol - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है। पीएम मोदी की जिंदगी पर बॉलीवुड में आत्मकथा तक बन चुकी हैं। वहीं जन्मदिन के खास मौके पर देश-विदेश से लेकर फिल्मी हस्तियां भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी रही हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

Prime Minister Narendra Modi birthday Vivek Oberoi to Sunny Deol bollywood celebs wishes pm modi
Vivek Oberoi - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय
विवेक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। विवेक ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने एक कविता के माध्यम से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु की कामना की। 



 

Prime Minister Narendra Modi birthday Vivek Oberoi to Sunny Deol bollywood celebs wishes pm modi
Randeep Hooda - फोटो : social media

रणदीप हु्ड्डा
अभिनेता रणदीप हु्ड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए महाभारत का श्लोक ट्वीट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंनेे लिखा - 'दुनिया के सबसे मेहनती शख्स के लिए, वो इंसान जो हम सबके बीच से निकला, जिन्होंने हमारे विचारों को दुनिया के सामने रखा और जो करोड़ों लोगों के प्रेरणा बनें। जन्मदिन की शुभकामनाएं पीएम मोदी।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi birthday Vivek Oberoi to Sunny Deol bollywood celebs wishes pm modi
karan johar - फोटो : social media

करण जौहर
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आपको मार्गदर्शन और प्यार से हमारा देश तरक्की की राहों पर है। आपका ये साल सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहे।' करण जौहर के अलावा छोटे पर्दे के कलाकार कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी को ट्विटर पर बधाई दी है।






 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi birthday Vivek Oberoi to Sunny Deol bollywood celebs wishes pm modi
Lata Mangeshkar and PM Modi - फोटो : file photo

लता मंगेशकर 
लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा- 'नमस्कार आदरणीय नरेन्द्रभाई। आपको जनमदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, आप की देशभक्ति और आपके अथक परिश्रम से देश निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ता जा रहा है, ये देखकर मुझे हमेशा प्रसन्नता होती है। भगवान महादेव आप की हर मनोकामना पूरी करें यही मेरी मंगल कामना, आप की बहन लता।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed