फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prince Narula Birthday Special: नोरा फतेही से लेकर युविका चौधरी तक, इन हसीनाओं के साथ जुड़ा प्रिंस नरूला का नाम

Tue, 23 Nov 2021 10:55 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 23 Nov 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Prince Narula Birthday Special: From Nora Fatehi to Yuvika Chaudhary, Prince Narula's affair list with these beauties
नोेरा फतेही, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

एमटीवी रोडीज से लेकर बिग बॉस तक हर रिएलिटी शो के विजेता रहे प्रिंस नरूला आज टीवी का जाना माना नाम हैं। युवाओं में प्रिंस को बेहद पसंद किया जाता है। उनका जन्म 24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़ में हुआ था। मिस्टर पंजाब का खिताब जीतने के बाद प्रिंस ने एमटीवी रियलिटी शो, रोडीज एक्स 2 जीता। रोडिज के बाद प्रिंस स्प्लिट्स्विला में भी नजर आए, जिसमें उन्होंने फिर से जीत हासिल की। जिसके बाद उन्हें टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 9 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। एक साल में प्रिंस नरूला ने तीन रिएलिटी शो जीतकर,घर घर में लोकप्रिय हो गए। आज प्रिंस नरूला के जन्मदिन के मौके पर जानिए जीत के साथ साथ किन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है प्रिंस नरूला का नाम।

Prince Narula Birthday Special: From Nora Fatehi to Yuvika Chaudhary, Prince Narula's affair list with these beauties
चार्ली चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

चार्ली चौहान
रोडिज शो के दौरान प्रिंस का नाम शो की प्रतियोगी रहीं चार्ली चौहान के साथ भी जुड़ा। दोनों अक्सर एक साथ समय बिताते दिख रहे थे। शो से बाद भी दोनों की दोस्ती की खबरें जोरों पर थीं। लेकिन अचानक ही दोनों में दूरियां आ गई।

Prince Narula Birthday Special: From Nora Fatehi to Yuvika Chaudhary, Prince Narula's affair list with these beauties
अनुकी और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

अनुकी
रोडीज जीतने के बाद प्रिंस ने रिएलिटी शो स्प्लिस्टविला में हिस्सा लिया। इस शो में उन्हें अनुकी के साथ जोड़ी बनाते देखा गया। दोनों के बीच गहरा प्यार नजर आने लगा। शो में दोनों की जोड़ी लोगों के बेहद पसंद आने लगी। लेकिन शो के खत्म होने के साथ ही दोनों का प्यार भी वहीं खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prince Narula Birthday Special: From Nora Fatehi to Yuvika Chaudhary, Prince Narula's affair list with these beauties
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula

युविका चौधरी
बिग बॉस सीजन 9 प्रिंस नरूला के साथ साथ युविका चौधरी भी बतौर कंटेस्टेंट शो में आई थीं। प्रिंस युविका को पसंद करने लगे और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। हालांकि युविका ने प्रिंस को हां नहीं की और वह शो से बाहर हो गईं। शो खत्म होने के बाद दोनों अचानक गायब हो गए। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018  को एक दूसरे से शादी करके सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन
Prince Narula Birthday Special: From Nora Fatehi to Yuvika Chaudhary, Prince Narula's affair list with these beauties
नोरा फतेही और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही
युविका के शो से बाहर होते ही प्रिंस का दिल नोरा फतेही के लिए धड़कने लगा। दोनों के बीच नजदीकियों को साफ देखा जा सकता था। लेकिन जैसे ही नोरा शो से बाहर हुई प्रिंस ने फिर कभी पलट कर नहीं देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed