फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj: पृथ्वीराज चौहान को राजपूत कहने से गुर्जर समाज नाराज, फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की दी धमकी

Thu, 30 Dec 2021 11:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 30 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj: Gurjar society gets angry for calling Prithviraj Chauhan a Rajput threatened to stop the screening of the film
फिल्म 'पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

देश में फिल्मों और विवाद का एक- दूसरे से गहरा नाता है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही इससे जुड़ा कोई ना कोई विवाद भी सामने खड़ा हो जाता है। इसी क्रम में अब राजस्थान में गुर्जर समाज ने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' की स्क्रीनिंग रोकने की धमकी दी है। गुर्जर समाज के मुताबिक अगर पृथ्वीराज चौहान के लिए 'राजपूत' शब्द का उपयोग किया जाता रहेगा तो वह फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं समाज ने यह भी दावा किया है कि पृथ्वीराज गुर्जर थे, राजपूत नहीं। दूसरी ओर राजपूत समाज के नेताओं ने गुर्जर समाज के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

इस बारे में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि गुर्जर शुरू में गौचर थे, जो बाद में गुज्जर और फिर गुर्जर में बदल गए। वे मूल रूप से गुजरात से आते हैं और इसलिए उन्हें यह नाम मिला है। यह जगह से संबंधित शब्द है न कि किसी जाति से संबंधित।

Prithviraj: Gurjar society gets angry for calling Prithviraj Chauhan a Rajput threatened to stop the screening of the film
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान रासो महाकाव्य को 16वीं शताब्दी में लिखा गया था, जो कि पूरी तरह काल्पनिक है। यह महाकाव्य चंदबरदाई ने प्रिंगल भाषा में लिखा था, जो बाजरा और राजस्थानी भाषाओं का मिश्रण है। गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शासन काल के समय संस्कृत का इस्तेमाल किया जाता था, ना कि प्रिंगल भाषा का, जिसका कवि ने प्रयोग किया है।

Prithviraj: Gurjar society gets angry for calling Prithviraj Chauhan a Rajput threatened to stop the screening of the film
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

हिम्मत सिंह ने आगे कहा कि ऐतिहासिक सबूतों के मुताबिक तेरहवीं शताब्दी से पहले राजपूत कभी अस्तित्व में नहीं थे। हमने इन तथ्यों को साबित कर दिया है और मौजूदा समय में राजपूत जाति के लोगों ने भी इसे मान लिया है। इसलिए उन्होंने खुद के क्षत्रिय होने का दावा किया ना कि राजपूत होने का।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj: Gurjar society gets angry for calling Prithviraj Chauhan a Rajput threatened to stop the screening of the film
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस फिल्म पर विवाद इसलिए खड़ा हो गया है क्योंकि राजपूत शब्द का इस्तेमाल इस्तेमाल चंदबरदाई के समय किया गया था, न कि राजा पृथ्वीराज चौहान के शासन के दौरान। रिपोर्ट के मुताबिक हिम्मत सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान के पिता सोमेश्वर गुर्जर जाति से जुड़े रहे हैं और इसलिए बेटा खुद गुर्जर होना चाहिए।

विज्ञापन
Prithviraj: Gurjar society gets angry for calling Prithviraj Chauhan a Rajput threatened to stop the screening of the film
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म पृथ्वीराज से साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। फिल्म में मानुषी, अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी अहम भूमिका में है। इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed