फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj Movie: फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक दिखाई दिए अक्षय कुमार, मां को याद करते हुए कही यह बात

Mon, 09 May 2022 07:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 09 May 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj Movie: Akshay Kumar gets emotional remebering his late mother at the film launch starring manushi chhillar sonu sood
अक्षय कुमार को याद आई अपनी मां - फोटो : social media

अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर आज यानी 9 मई को रिलीज हो गया है। मुंबई में हुए एक भव्य लॉन्च कार्यक्रम में, अक्षय कुमार ने न केवल अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, बल्कि उन्होंने अपनी फिल्म 'पृथ्वीराज' के बारे में भी विस्तार से बात की। इस खास मौके पर वह काफी भावुक भी दिखाई दिए। अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद करते हुए खिलाड़ी कुमार की आंखों से आंसू छलक पड़े। अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए, अक्षय ने कहा कि काश उनकी मां उन्हें 'पृथ्वीराज' में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखने के लिए यहां होतीं।

Prithviraj Movie: Akshay Kumar gets emotional remebering his late mother at the film launch starring manushi chhillar sonu sood
अपनी मां के साथ अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

मेरी मां को मुझपर बहुत गर्व होगा
ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, "पृथ्वीराज एक एजुकेशनल फिल्म है। यह ऐसी चीज है, जिसके बारे में हर किसी को पता होना  चाहिए और इसके बारे में जानना चाहिए। मुझे फिल्म से जुड़ने पर बहुत गर्व है और मेरी इच्छा है कि काश मेरी मां मुझे इसे निभाते हुए देखने के लिए आसपास होती। उन्हें भी मुझपर बहुत गर्व होगा।" अभिनेता ने इस बारे में आगे बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए विशेष रूप से कुछ भी नहीं सीखा है। वह बोले,"मैं बस फिल्म के सेट पर गया और निर्देशक का अनुसार काम किया।"

Prithviraj Movie: Akshay Kumar gets emotional remebering his late mother at the film launch starring manushi chhillar sonu sood
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम

मानुषी नहीं बनना चाहती थी इमोशनल 
जहां एक तरफ अभिनेता अक्षय कुमार उनकी मां को याद कर भावुक हो गए वहीं दूसरी तरफ उनकी सह-कलाकार मानुषी छिल्लर ने बताया कि अभिनेत्री बनना कभी भी उनका एजेंडा नहीं था। मानुषी ने कहा, "अभिनेत्री बनना मेरे एजेंडे में नहीं था। लेकिन जब यह फिल्म मेरे पास आई, तो मेरे पास न कहने का कोई कारण नहीं था। यह शायद सबसे बड़ी लॉन्चिंग थी, जिसके लिए कोई भी न नहीं कहेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Movie: Akshay Kumar gets emotional remebering his late mother at the film launch starring manushi chhillar sonu sood
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

ऐतिहासिक है फिल्म 
चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार-स्टारर यह फिल्म 'पृथ्वीराज रासो' पर आधारित है। यह ब्रजभाषा की एक महाकाव्य है, जो चाहमना वंश के राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन के बारे में बताती है। अक्षय और मानुषी के अलावा इस ऐतिहासिक फिल्म में सोनू सूद, मानव विज, साक्षी तंवर, आशुतोष राणा और ललित तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed