फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिया दत्त से लेकर डॉ हाथी के रिप्लेसमेंट तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 खबरें जिन पर दिनभर रहेगी नजर

Tue, 28 Aug 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Priya Dutt birthday to Ye Hai Mohabbatein serial Top 5 Entertainment news of 28 August 2018
priya dutt
24 साल पहले संजय दत्त को जेल में राखी बांधने गई थीं प्रिया दत्त

संजय दत्त की दोनों बहनों प्रिया और नम्रता को छोड़कर पूरा परिवार हिंदी सिनेमाजगत से ताल्लुक रखता है। संजय के पिता सुनील दत्त और मां नरगिस का नाम बॉलीवुड के मशहूर सितारों में शुमार है हालांकि नम्रता और प्रिया ने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख नहीं किया। प्रिया दत्त ने राजनीति को बतौर करियर चुना। प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी की नेता है और पहली बार 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुंबई में नॉर्थ वेस्ट से सांसद चुनी गई थीं। 'मिस्टर एंड मिसेज दत्त - मेमोरीज ऑफ आर पेरेंट्स' किताब में प्रिया और नम्रता ने कई बातों को खुलासा किया है। 

पढ़ेंः- 24 साल पहले संजय दत्त को जेल में राखी बांधने गई थीं प्रिया दत्त, तोहफे में मिला था 2 रुपए का कूपन
Priya Dutt birthday to Ye Hai Mohabbatein serial Top 5 Entertainment news of 28 August 2018
Ye Hai Mohabbatein
बंद हो जाएगा 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल
एकता कपूर का मशहूर शो 'ये हैं मोहब्बतें' अक्टूबर में बंद होने जा रहा है। छोटे पर्दे पर तकरीबन 5 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी स्टारर यह शो बंद हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के फिनाले एपिसोड की भव्य स्तर पर शूटिंग की जाएगी। खबर है कि मेकर्स इस एपिसोड की शूटिंग के लिए विदेश भी जा सकते हैं।

पढ़ें:- गिरती TRP की वजह से बंद हो सकता है एकता कपूर का ये फेमस सीरियल, 5 साल बाद मेकर्स ने लिया फैसला
Priya Dutt birthday to Ye Hai Mohabbatein serial Top 5 Entertainment news of 28 August 2018
sunny leone
सनी लियोनी की वेब सीरीज का दूसरा ट्रेलर रिलीज
सनी लियोनी की 'करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' वेब सीरीज का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सनी लियोनी ने एडल्ट इंडस्ट्री के सफर को दिखाया गया है। इस वेब सीरीज का पहला सीजन काफी सफल रहा था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरा पार्ट भी फैंस को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेगा।

पढ़ें:- सनी लियोनी की जिंदगी में फरिश्ता बनकर आया था ये शख्स, 12 घंटे में 14 लाख बार देखा गया Trailer
विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Dutt birthday to Ye Hai Mohabbatein serial Top 5 Entertainment news of 28 August 2018
abhishek bachchan
'मनमर्जियां' रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन पहुंचे स्वर्ण मंदिर 
अभिषेक बच्चन करीब 2 साल बाद 'मनमर्जिंया' फिल्म के जरिए लौट रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल राय के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर माथा टेकने पहुंचे। स्वर्ण मंदिर में सेवा के दौरान अभिषेक ने बर्तन भी धुले। 

 
विज्ञापन
Priya Dutt birthday to Ye Hai Mohabbatein serial Top 5 Entertainment news of 28 August 2018
dr hathi
जुलाई में हुई थी डॉ. हाथी की मौत, अभी तक नहीं मिला रिप्लेसमेंट
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता आजकल एक अजीब परेशानी में हैं. दरअसल, टीवी के एक सबसे लोकप्रिय शो के एक किरदार का रिप्लेसमेंट ही नहीं मिल रहा है। वह किरदार किसी और का नहीं डॉ. हाथी यानी कवि कुमार आजाद का है.पिछले कई दिनों से ये शो डॉ. हाथी के बिना ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कवि कुमार आजाद के निधन के बाद से ही निर्माता डॉ. हाथी के किरदार के लिए ऑडिशन ले रहे हैं। अभी तक किसी एक्टर को कास्ट नहीं किया जा सका है। 

पढ़ें: - 2 महीने बाद भी डॉ हाथी की भरपाई नहीं कर पाया 'तारक मेहता..', अचानक निधन से टूटा था दुखों का पहाड़
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed