{"_id":"5a8d27094f1c1b2d068b7ccc","slug":"priya-prakash-varrie-has-more-followers-than-the-owner-of-instagram-mark-zuckerberg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश ने इस मामले में मार्क जकरबर्ग को भी पछाड़ा, छोटे से वीडियो क्लिप से हुईं थी फेमस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया प्रकाश ने इस मामले में मार्क जकरबर्ग को भी पछाड़ा, छोटे से वीडियो क्लिप से हुईं थी फेमस
Wed, 21 Feb 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
priya prakash varrier
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वैलेंटाइन डे से ठीक पहले अपने एक वीडियो से दुनियाभर में छा चुकी मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को आज कौन नहीं जानता। प्रिया ने वीडियो वायरल होने के महज तीन दिन में ही सोशल मीडिया फॉलोवर्स के मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया।
2 of 4
अब प्रिया प्रकाश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दें कि सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ते हुए प्रिया प्रकाश वारियर के फॉलोअरों की संख्या जकरबर्ग के फॉलोअरों से भी ज्यादा हो गई है।
3 of 4
mark zuker
फेसबुक के मुखिया मार्क जकरबर्ग के इंस्टाग्राम पर मात्र 40 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि प्रिया प्रकाश वारियर के करीब 45 लाख फॉलोअर्स हैं। दिनों दिन उनके चाहने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। प्रिया शायद देश की पहली ऐसी शख्सियत हैं, जो सिर्फ 30 सेकंड से भी कम के एक वीडियो से रातोंरात देश के तमाम युवाओं के दिल की धड़कन बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Priya Prakash
वायरल हो रहे वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर आंखों से प्यार का ऐसा इजहार करती हुई नजर आ रहीं थी जिसे देखकर पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई यहा तक की प्रिया को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर मलयाली फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से डेब्यू कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।