मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर 24 घंटे में इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि लोग उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। इस एक दिन में प्रिया को सनी लियोनी, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रिया को इन सब हीरोइनों से ज्यादा सर्च किया गया।
प्रिया की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देख परेशान हुईं मां, अचानक उठाया ऐसा कदम लाखों फैंस का दिल टूटेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया की बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते प्रिया के परिवार वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इए इंटरव्यू के दौरान प्रिया की मां प्रीथा ने इस बारे में बात की। प्रीथा ने कहा, 'इस पॉपुलैरिटी को हैंडल करना बहुत मुश्किल है लेकिन हम क्या कर सकते हैं।'
A post shared by Priya Prakash Varrier (@priya_.prakash._varrier_) on
18 साल की प्रिया बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें हॉस्टल भेज दिया गया है। प्रीथा ने कहा, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ होगा।' वहीं प्रिया की डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर उमर लूलू ने उन्हें कोई भी इंटरव्यू देने से मना किया है।
A post shared by Priya Prakash Varrier (@priya_.prakash._varrier_) on
प्रीथा ने बताया, 'उमर ने हमें कोई भी इंटरव्यू देने से मना किया है। मैं फिल्म रिलीज होने के बाद ही कुछ बोल पाऊंगी। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू हुई है। मैंने प्रिया को इन सबसे दूर हॉस्टल भेज दिया है।' प्रिया को फिल्म कैसे मिली? इस सवाल के जवाब में भी प्रीथा ने काफी कुछ बताया।
Never #hesitate to be #real #you
A post shared by Priya Prakash Varrier (@priya_.prakash._varrier_) on
प्रीथा ने कहा, 'उसका फिल्म में काम करने का मन था इसलिए हमने उसे ऑडिशन में भेज दिया। इससे पहले प्रिया ने एक और ऑडिशन दिया था। तब भी इसी टीम की ओर से उसके पास कॉल आ गई थी। उस समय प्रिया 12वीं क्लास में थी। फिल्म की शूटिंग उसके बोर्ड के एग्जाम के वक्त शुरू हुई इसलिए वो फिल्म में काम नहीं कर पाई थी।'
It me guys #love #crushofindia #beauty
A post shared by Priya Prakash Varrier (@priya_.prakash._varrier_) on