26 सेकेंड के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वॉरियर को सोशल मीडिया पर इतना पॉपुलर बना दिया था कि वह कुछ ही घंटो में देश की जानीमानी हस्ती बन गईं। इस वीडियो की वजह से वह इंटरनेट सेंसेशन गर्ल बन गई हैं। आपको बता दें कि प्रिया ने उस वीडियो में सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल कर लोगों को रातोंरात अपना दीवाना बना दिया था। हाल ही में उनकी एक और नई तस्वीर ने इंटरनेट पर रातोंरात धूम मचा दी है। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अब इन तस्वीरों को लेकर भी लोगों ने बातें बनाना शुरू कर दिया है।
रातोंरात प्रिया प्रकाश का एक और नया लुक हुआ वायरल, लोगों के मुंह से निकली ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे के मौके पर एक वायरल वीडियो से चर्चा में आईं साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिस वजह से वह दोबारा सुर्खियों में आ गई हैं। फोटो में वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। पहली बार प्रिया का ऐसा देसी अंदाज लोगों के सामने आया है। प्रिया ने गोल्डन बॉर्डर के साथ हल्के सफेद रंग की साड़ी पहनी है। प्रिया का ये लुक बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। बारिश के मौसम का मजा लेते हुए खूबसूरत नजारों के बीच अलग-अलग पोज में प्रिया ने तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं इन तस्वीरों पर लोगों का कहना है कि प्रिया अपनी पब्लिसिटी करने में कभी पीछे नहीं हटती। कभी वह बाढ़ पीड़ितो को दान देकर महान बनने की कोशिश करती हैं तो उसके बाद ही इस तरह की तस्वीरें शेयर करने लगती हैं।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
आपको बता दें कि केरल में बाढ़ से जूझ रहे पीड़ितों की मदद के लिए प्रिया प्रकाश ने अपना हाथ बढ़ाया था। प्रिया ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए की राशि दान की थी लेकिन इसके बाद से ही वो ट्रोल हो गईं। एक तरफ जहां लोग उनके इस काम को प्रेरणा की तरह देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें रकम बता कर मदद करने पर ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह पब्लिसिटी के लिए नहीं है। इसी बात पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है कि अगर पब्लिसिटी के लिए नहीं है तो फिर इसे बताया क्यों जा रहा है।
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on
लोगों के सामने ऐसे क्यों रखा जा रहा है कि प्रिया प्रकाश ने कोई बहुत बड़ा महान काम कर दिया हो। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए करीब 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह संख्या फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल फॉलोअर्स की संख्या से कहीं ज्यादा हैं। प्रिया की पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' 14 सितंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।
Thank you for all the love and support💙
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on