{"_id":"5b4468ef4f1c1bc2248b5867","slug":"priya-prakash-varrier-signs-advertisement-for-1-crore-rupees-finishes-shooting-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म रिलीज से पहले प्रिया प्रकाश ने साइन की 1 करोड़ की डील, सेट की तस्वीरें भी LEAK","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म रिलीज से पहले प्रिया प्रकाश ने साइन की 1 करोड़ की डील, सेट की तस्वीरें भी LEAK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आंखों की गुस्ताखियों से रातों-रात देश के नौजवानों की चैन चुराने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के हाथ जैकपॉट लगा है। सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं, पूरे देश में उनका जलवा अभी भी बरकरार है। तभी तो एक नामी कंपनी ने उनके साथ एक डील कर ली है, वह भी पूरे एक करोड़ रुपये की।
2 of 5
Priya Prakash Varrier
- फोटो : Instagram
मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश फिल्म ओरू अदार लव से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है पर उनके पास बॉलीवुड से लेकर विज्ञापन कंपनियों तक के ऑफर्स आने शुरू हो चुके हैं। हाल ही में प्रिया मुंबई के फिल्म सिटी में देखी गईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किए गए एड कैंपेन के लिए वीडियो शूट किया है।
3 of 5
priya prakash
वैसे तो शूटिंग के सेट पर कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त था। फिर भी सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें लीक हो ही गईं। पीले रंग की ड्रेस और सफेद स्नीकर्स में एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। प्रिया प्रकाश हाल ही में एक चॉकलेट के विज्ञापन में भी नजर आई थीं। दूसरे ही विज्ञापन के लिए इतनी बड़ी रकम चार्ज कर उन्होंने एक बार फिर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priya prakash
बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 6.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यहां किसी ब्रांड का प्रचार करने के लिए वह करीब 7.5-8 लाख रुपये चार्ज करती हैं। प्रिया प्रकाश का नाम उन सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में शुमार है जिनके कम समय में 6 लाख फॉलोवर्स बने थे। इससे पहले अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार कायली जेनर और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है।
विज्ञापन
5 of 5
priya prakash
खबर है कि प्रिया प्रकाश को रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सिंबा' में एक रोल के लिए साइन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' सितंबर में रिलीज होगी। वैलेंटाइंस डे के मौके पर फिल्म के एक गाने का छोटा क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसने प्रिया प्रकाश को इंटरनेट सेनसेशन बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।