सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Priyamani: 'वह मेरे जीवन का सबसे खास पल था', चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख के साथ काम करने पर बोलीं प्रियामणि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 25 Jun 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Priyamani talks about working with Shahrukh Khan in Chennai Express says the best five nights of my life
प्रियामणि - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की गूंज अब पूरी दुनिया में उड़ रही है। फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद अब हर कोई साउथ सिनेमा का ही गुणगान गा रहा है। साउथ के अभिनेता ही नहीं, बल्कि अभिनेत्रियां भी अपने जलवे दिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। इसी क्रम में आती हैं साउथ की दिग्गज अभिनेत्री प्रियामणि, जिन्होंने न केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। हाल ही में, अभिनेत्री ने चेन्नई एक्सप्रेस में एक गाना मिलने के अपने अनुभव को साझा किया है।

Trending Videos
Priyamani talks about working with Shahrukh Khan in Chennai Express says the best five nights of my life
'वन टू थ्री फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर' में प्रियामणि - फोटो : social media

अभिनेत्री प्रियामणि ने वक्त के बारे में बताया, जब उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में एक गाना मिलने के बारे में पता चला । अभिनेत्री ने कहा कि जब वह बेंगलुरु में थीं, तो उन्हें रोहित शेट्टी के ऑफिस से किसी का फोन आया था। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह एक शरारत है, जिसके चलते उन्होंने अपने मैनेजर से कहा कि वह पता लगाए कि यह कॉल रोहित शेट्टी की तरफ से थी या उनके साथ किसी ने मजाक किया था।

Mahesh Babu: गोल्ड रेंज रोवर के मालिक बने महेश बाबू, कार की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyamani talks about working with Shahrukh Khan in Chennai Express says the best five nights of my life
प्रियामणि - फोटो : प्रियामणि

आगे अभिनेत्री ने बताया कि जब कॉल की पुष्टि हो गई तो उनका उत्साह सातवें आसमान पर था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस गाने में  प्रियामणि को शाहरुख के साथ डांस करना था। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि शाहरुख से मिलने का उनका सबसे बड़ा सपना था और वह इस अवसर को पाकर काफी खुश भी थी। यही नहीं प्रियामणि ने आगे बताया कि गाने की शूटिंग करते वक्त शाहरुख ने उन्हें काफी कंफर्टेबल फील कराया था।

Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने पूरा किया 'देवरा' का एक और शेड्यूल, फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं अभिनेता

 

Priyamani talks about working with Shahrukh Khan in Chennai Express says the best five nights of my life
प्रियामणि राज - फोटो : सोशल मीडिया

 प्रियामणि ने कहा, ‘वह बेहद प्यारा और जमीन से जुड़े इंसान है। मेरा मतलब है कि वह अभिनेता ही नहीं बल्कि इंसान भी काफी अच्छे हैं। उन्हें पता होता है कि अपने को-स्टार को कैसे अच्छा फील कराना है। पूरी शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरे लिए गाने के कुछ सीन को सरल बनाने का पूरा प्रयास किया था।’

Kiara Advani: कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा पर लुटाया प्यार, तारीफ कर 'शेरशाह' को बुलाया अपना घर और दोस्त

विज्ञापन
Priyamani talks about working with Shahrukh Khan in Chennai Express says the best five nights of my life
प्रियामणि - फोटो : प्रियामणि

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘एक समय वह मेरे पास आए क्योंकि कुछ ऐसे स्टेप्स जिन्हें हमें कुछ बार दोहराना था। उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं डार्लिंग, तुम बैठो, मैं कर लूंगा।' मैंने कहा, 'नहीं सर, मैं ठीक हूं। मुझे डांस करना बहुत पसंद है, इसलिए आप चाहे कितनी भी बार डांस करवाना चाहें मुझे डांस करने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं डांस कर सकती हूं, कोई दिक्कत नहीं। वे मेरे जीवन की सबसे अच्छी पांच रातें थीं।’

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed