{"_id":"6319665d580b454672598dbd","slug":"priyanka-chaturvedi-comment-mahakaleshwar-temple-protests-with-brahmastra-alia-ranbir-by-sharing-pm-modi-pic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रणबीर-आलिया के पक्ष में उतरीं शिवसेना सांसद, पीएम की तस्वीर ट्वीट कर लिखा- नफरत, भय और चुप्पी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: रणबीर-आलिया के पक्ष में उतरीं शिवसेना सांसद, पीएम की तस्वीर ट्वीट कर लिखा- नफरत, भय और चुप्पी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 08 Sep 2022 09:49 AM IST
सार
Brahmastra: रणबीर-आलिया के पक्ष में उतरी शिवसेना सांसद, पीएम की तस्वीर ट्वीट कर लिखा- नफरत, भय और चुप्पी...
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता हैशटैग बायकॉट ब्रह्मास्त्र...महाकाल मंदिर में रणबीर-आलिया के प्रवेश पर लगाई गई रोक...उज्जैन में चल रहे प्रदर्शन...फिल्म के खिलाफ हो रही इस नफरत की राजनीति पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड सेलेब्स की एक पुरानी तस्वीर साझा की है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा..
तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ये फोटो सेशन कोई भी मदद नहीं करेगा अगर आप नफरत पर मूक दर्शक बने रहेंगे। अगर आपको लगता है कि राजनीति पर बात करना आपका काम नहीं है। तो वो वैसे भी आपके पीछे आएंगे। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का विरोध एक उदाहरण है। शर्म आती है कि राजनीतिक पूर्वाग्रह इस तरह की कुरूपता को जन्म दे रहा है।”
3 of 4
प्रियंका चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
नफरत, भय और चुप्पी...
प्रियंका आगे लिखती हैं, 'हर फिल्म की रिलीज से पहले यह चयनात्मक विरोध एक उद्योग और एक लॉबी बन गया है, अगर सामूहिक रूप से पीछे नहीं धकेला गया तो हम तेजी से नफरत, भय और चुप्पी की खाई में जा गिरेंगे। मनोरंजन उद्योग एक रोजगार जनरेटर है, लाखों लोग इस पर निर्भर हैं। इसलिए बोलो!'
This selective protest before every movie release has become an industry& a lobby, if not collectively pushed back we are fast heading into an abyss of hate,fear& silence. The entertainment industry is an employment generator, lakhs depend on it. Speak up. https://t.co/tLpybJ7JjF
क्या है मामला?
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही मंदिर से वापस लौटना पड़ा। सिर्फ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सके। दरअसल आलिया-रणबीर और आयान मुखर्जी के आने से पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के मुख्य और VVIP शंख द्वार पर जोरदार हंगामा कर दिया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर खुद बता चुके हैं कि वे बीफ खाते हैं। ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है, प्रशासन को जवाब देना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।