फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के बाद गिरा एक और विकेट, इस स्टार ने शो को कहा बाय-बाय

Thu, 08 Sep 2022 09:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 08 Sep 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show now chandan prabhakar left after krushna abhishek and bharti singh
कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' से पिछले दिनों ये खबर आई थी कि अब कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह इसमें नजर नहीं आने वाले हैं। अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक कपिल शर्मा शो से एक विकेट और गिरने वाला है। कहा जा रहा है कि शो में सबके चहेते चंदू चायवाला यानि चंदन प्रभाकर अब शो में नजर नहीं आने वाले हैं। कॉमेडी शो में चंदन प्रभाकर यानि चंदू चायवाला सभी के चहेते थे। लेकिन अब वह शो में कॉमेडी करते नहीं दिखाई देंगे। इस बात पर उन्होंने खुद मुहर लगाई है।

the kapil sharma show now chandan prabhakar left after krushna abhishek and bharti singh
चंदन प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया

चंदन प्रभाकर अपने क्यूट अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लेते थे। उनकी कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आती थी, लेकिन अब वह शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि क्या चंदन की भी कपिल से अनबन हुई है। वह पिछले तीनों शो में कपिल के साथ नजर आए हैं, यही वजह है कि फैंस उनके शो से जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

the kapil sharma show now chandan prabhakar left after krushna abhishek and bharti singh
चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदन प्रभाकर ने खुद कहा है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि वजह सिर्फ इतनी सी है कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाह रहे हैं। बता दें कि कपिल शर्मा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए थे। उस दौरान भी चंदन प्रभाकर कपिल के साथ नहीं थे। कपिल और चंदन की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों इस कॉमेडी शो से पहले के दोस्त हैं और उनकी बॉन्डिंग भी जबरदस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil sharma show now chandan prabhakar left after krushna abhishek and bharti singh
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कृष्णा अभिषेक का नाम भी सामने आया था कि वह इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके बाद खबरें आईं कि भारती सिंह भी इस शो में नजर नहीं आएंगी। हालांकि भारती सिंह ने तो कहा था कि वह एक शॉर्ट ब्रेक पर हैं और सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स का भी हिस्सा हैं। इसीलिए वह द कपिल शर्मा शो में नहीं दिखाई देंगी। बता दें कि कपिल शर्मा शो 10 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस शो में कपिल के अलावा अर्चना पूरन सिंह, सिद्धार्थ सागर, कीकू शारदा, सृष्टि रोडे, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कलाकार होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed