फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे पर ऋचा चड्ढा ने राहुल गांधी को घेरा, लिखा- वादे पर खरा उतरो

Sat, 20 Apr 2019 06:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 20 Apr 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
priyanka chaturvedi left congress richa chadda attacks rahul gandhi priyanka gandhi
Richa Chadda - फोटो : social media

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह शिवसेना में शामिल हो गईं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। प्रियंका ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई। और पार्टी ने इसे नजरअंदाज कर दिया। प्रियंका ने जब ट्वीट कर ये बात शेयर की तो सोशल मीडिया पर भारी समर्थन मिला। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने उनका समर्थन किया और इसके लिए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को खरी-खोटी सुना दी।

priyanka chaturvedi left congress richa chadda attacks rahul gandhi priyanka gandhi
Richa Chadda

ऋचा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग कर ट्वीट किया, 'कांग्रेस, अपने उस वादे पर खरा उतर कर दिखाओ जिसमें पार्टी के लैंगिक रूप से समान होने की बात कही गई है। अगर आप उन लोगों को पार्टी में दोबारा जगह देते हैं तो आप अपनी इस बात से पलट रहे हैं।



 

priyanka chaturvedi left congress richa chadda attacks rahul gandhi priyanka gandhi
प्रियंका चतुर्वेदी का कांग्रेस से इस्तीफा - फोटो : Priyanka Chaturvedi Twitter

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर पोस्ट किया था । दो पन्नों के इस्तीफे में प्रियंका ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए । उन्होंने लिखा- मैं भारी मन से यह इस्तीफा लिख रही हूं। मैंने 10 साल पहले मुंबई के यूथ कांग्रेस की सदस्य के तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ज्वाइन की थी क्योंकि मैं पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखती थी और मेरा मानना था कि पार्टी समावेशी, उदारवादी और प्रगतिशील राजनीति के नजरिए पर काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chaturvedi left congress richa chadda attacks rahul gandhi priyanka gandhi
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

'इन दस सालों में पार्टी ने मुझे राजनीति सीखने और सार्वजनिक जीवन जीने के लिए कई मंच दिए, साथ ही मैंने भी पार्टी के नजरिए और संदेश को आगे ले जाने के लिए काम किया। इन दिनों जब मैं पार्टी के साथ जुड़ी थी तो विपरीत परिस्थितियों में भी मैंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए 100 प्रतिशत से भी अधिक निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम किया।'

विज्ञापन
priyanka chaturvedi left congress richa chadda attacks rahul gandhi priyanka gandhi
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी

उन्होंने आगे लिखा- मुझे आपको यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि मैंने किस हद तक निजी धमकियां, बदनामी और गालियां झेली। यहां तक कि मेरा परिवार और मेरे बच्चे भी इसका शिकार हुए। मैंने कभी यह उम्मीद नहीं की थी कि इन सब के बदले में पार्टी मुझे कुछ देगी या मेरी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करेगी। पिछले कुछ हफ्तों में मुझे कई चीजों से ऐसा महसूस हुआ कि पार्टी में मेरी और मेरे कामों को महत्व नहीं दिया जा रहा है और इसीलिए मैं इस सफर को खत्म करना चाहती हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed