फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगाई पार्टी में निक और परिणीति के साथ जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखा वीडियो

Sun, 19 Aug 2018 09:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party dance video
priyanka and nick
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई और रोका हो चुका है। दिन में दोनों फंक्शन होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शाम को पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। इस पार्टी में सबकी निगाहें प्रियंका और निक पर थीं। इस फंक्शन के वीडियो धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा निक और परिणीति के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party dance video
priyanka and nick
यह वीडियो पार्टी के बीच का है जहां पर प्रियंका अपनी छोटी बहन और निक के साथ जमकर डांस कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को निक बना रहे हैं जिसके पीछे आप प्रियंका और परिणीति को डांस करते हुए देखेंगे। इस वीडियो में प्रियंका और अपनी बहन के साथ डांस करने में इतनी खो जाती हैं कि वह खुद ही गाने को गुनगुनाने लगती हैं।
 
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party dance video
Priyanka Chopra
वीडियो में प्रियंका और परिणीति के साथ निक भी मस्ती के मूड में लग रहे हैं। जिसे देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि निक की प्रियंका की छोटी बहन परिणीति के साथ खास बॉन्डिंग है। वीडियो में वेस्टर्न म्यूजिक बज रहा है जिस पर प्रियंका, निक और परिणीति डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

 

@priyankachopra and @nickjonas partying after their engagement ceremony last night 🧡🧡🧡🧡 _________________________________ • All credits to the photographer/ owner • • Follow: @mysharepost 👈 #priyankachopra #kareenakapoorkhan #kareenakapoor #priyanka_chopra #priyankachoprafans #shahrukhkhan #sonamkapoor #bollywood #mumbai #delhi #indian #kolkata #pune #hyderabad #jaipur #newdelhi #nagpur #chandigarh #bhopal #allahabad #nickjonas #parineetichopra . #simmba #brahmastra #kalank #priyankanick #priyankanickengagement #janhvikapoor

A post shared by Filmykiida (@filmykiida) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party dance video
priyanka chopra
आपको बता दें, रोका सेरेमनी होने के कुछ देर बाद ही प्रियंका और निक ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। दोनों ने ही एक क्यूट सी तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया था। निक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था - 'फ्यूचर मिसेज जोनस, मेरा दिल मेरा प्यार'। इसके बाद प्रियंका ने इसी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा - 'मेरी आत्मा और दिल को चुराने वाले'।
 

 

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


 

 

Future Mrs. Jonas. My heart. My love.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on


 
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas engagement party dance video
priyanka and nick
प्रियंका और निक के इस ऐलान के बाद तो मानों सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देने की झड़ी सी लग गई। बॉलीवुड के दिग्गज सेलिब्रिटीज ने प्रियंका और निक को बधाई दी। वहीं प्रियंका के फैंस भी प्रियंका और निक की तस्वीरों को देखने के बाद बधाई संदेश देने लगे। प्रियंका और निक रोके में पारंपरिक कपड़ों में दिखाई दिए तो वहीं शाम की पार्टी में वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed