{"_id":"5b78dc2142c7924653268f5a","slug":"akshay-kumar-gold-and-john-abraham-satyameva-jayate-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय की 'गोल्ड' से पिछड़ती हुई नजर आई जॉन की 'सत्यमेव जयते', वीकेंड पर मिल सकता है अच्छा रिस्पांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय की 'गोल्ड' से पिछड़ती हुई नजर आई जॉन की 'सत्यमेव जयते', वीकेंड पर मिल सकता है अच्छा रिस्पांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बॉक्स ऑफिस पर जंग लगातार जारी है। दोनों ही फिल्मों के कारोबार में वीकेंड की वजह से मामूली उछाल देखा गया। जिसे देखकर इतना तो तय है यह दोनों ही फिल्में जल्द ही अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएंगी। इन दोनों ही फिल्मों का चौथे दिन का कलेक्शन आ चुका है जो कि बेशक हैरान करने वाला है।
Gold
फिल्म समीक्षकों की मानें तो वीकेंड होने की वजह से दोनों ही फिल्मों को इसका सीधा फायदा मिलेगा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार की अपेक्षा रविवार को दोनों ही फिल्मों का कारोबार अच्छा होगा। हालांकि कारोबार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
Satyameva Jayate
रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' फिल्म का कारोबार जोरदार रहा। 'सत्यमेव जयते' फिल्म ने पहले दिन बुधवार को 20.52 करोड़, गुरुवार को 7.92 करोड़ और शुक्रवार को 8 करोड़ कमाए। वहीं शनिवार के कलेक्शन को मिलाकर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' ने अब तक कुल 44.92 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़ की कमाई की। वहीं शनिवार को मिलाकर 'गोल्ड' फिल्म का कुल कारोबार 58.25 करोड़ पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gold and Satyameva Jayate
'गोल्ड' फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन कास्ट, प्रिंटिंग और एडवरटाइजिंग कास्ट मिलाकर 85 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो अक्षय कुमार की 'गोल्ड' महज कुछ ही दिनों में अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' की बात करें तो इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है जो कि अक्षय की फिल्म की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन
GOLD
इन दोनों ही फिल्मों के कारोबार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' अपना बजट निकालने के करीब पहुंच गई हैं। 'सत्यमेव जयते' फिल्म 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं अक्षय कुमार की 'गोल्ड' फिल्म 3250 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इस दोनों ही फिल्मों को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने का जबरदस्त फायदा हुआ। इसके साथ ही वीकेंड पर यह दोनों फिल्में कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।