{"_id":"5c050016bdec22415d459f70","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-spotted-at-jodhpur-airport-way-to-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चूड़ा, सिंदूर और मंगलसूत्र पहने प्रियंका चोपड़ा की पहली तस्वीरें, पत्नी से नजरें नहीं हटा पाए निक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चूड़ा, सिंदूर और मंगलसूत्र पहने प्रियंका चोपड़ा की पहली तस्वीरें, पत्नी से नजरें नहीं हटा पाए निक
Mon, 03 Dec 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई । प्रियंका की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । कुछ देर पहले ही प्रियंका और निक जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए । इस नए-नवेले जोड़े को देखने के लिए फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ी ।
2 of 6
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
प्रियंका के साथ उनके जेठ-जिठानी जो और सोफी भी थे । इस दौरान प्रियंका सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं । प्रियंका ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था । वहीं निक कैजुअल लुक में नजर आए । फैंस को देख प्रियंका और निक दोनों ने हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया ।
प्रियंका और निक दिल्ली के लिए निकल चुके हैं । कुछ देर में ही दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे । प्रियंका की मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । फैंस को शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है । इससे पहले हम आपको शादी को लेकर कुछ अपडेट दे देते हैं ।
प्रियंका ने अपनी शादी के लिए रेड कलर का लहंगा चुना । हिंदू रीति से होने वाली शादी के लिए निक ने शेरवानी पहनी और वो घोड़े पर चढ़कर अपनी दुल्हन के पास पहुंचे । मंडप को 40 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया था । उमेद भवन के बरदारी लॉन में सारी रस्में हुईं । शहरा बांधे निक, प्रियंका के पास पहुंचे ।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
दोनों ने एक-दूसरे को मंडप में देखा । मेहमानों ने खुलासा किया है कि जयमाल के वक्त प्रियंका रोने लगी थीं । इसके अलावा जब प्रियंका ने निक के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की तो मधु चोपड़ा के स्पीच के दौरान भी रो पड़ी थीं । प्रियंका अपनी शादी के दौरान पिता को याद कर कई बार रोईं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।