फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka-Nick: ट्विटर से शुरू हुई थी प्रियंका-निक की लव स्टोरी, 10 साल के एज गैप के बीच ऐसे पहुंची शादी तक बात

Thu, 01 Dec 2022 07:27 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 01 Dec 2022 07:27 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas wedding anniversary know couple love story and sweet moments
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सिनेमा जगत के पावर कपल हैं, जो आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों 1 दिसंबर साल 2018 को उदयपुर में बेहद ही शादी अंदाज में शादी के बंधन में बंधे थे। फैंस यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि प्रियंका और निक जोनस में 10 साल का एज गैप हैं। प्रियंका अपने पति निक से बड़ी हैं, जिस वजह से दोनों ने लोगों के काफी तानों का सामना किया। लेकिन प्रियंका और निक ने कभी एक-दूसरे के साथ नहीं छोड़ा। आज दोनों के खास मौके पर हम आपको प्रियंका और निक की क्यूट लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

priyanka chopra and nick jonas wedding anniversary know couple love story and sweet moments
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया से शुरू हुई बातचीत
निक और प्रियंका के बीच पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। निक ने सबसे पहले फिल्म 'क्वांटिको' में प्रियंका के को-स्टार ग्राहम को एक मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने प्रियंका की तारीफ की थी। इसके बाद निक ने पहली बार ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को एक मैसेज किया था, जिसमें निक ने लिखा था, 'हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने निक के इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर मैसेज कर सकते हैं।

priyanka chopra and nick jonas wedding anniversary know couple love story and sweet moments
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मेट गाला में साथ एंट्री ली थी। इससे पहले दोनों की मुलाकात एक ड्रिंक पार्टी में भी हुई थी। इतना ही नहीं, प्रियंका ने निक को अपने घर भी बुलाया था और इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में लिखा था। प्रियंका ने बताया था कि जब घर पर निक जोनस आए थे, तब उनकी मां मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक बातें हुई थीं। ऐसे ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और निक ने एक शाम प्रियंका चोपड़ा को ग्रीस में शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas wedding anniversary know couple love story and sweet moments
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास - फोटो : instagram

ऐसे किया था प्रपोज
दोनों की क्यूट लव स्टोरी की तरह निक ने अपनी लेडीलव प्रियंका को बहुत ही रोमांटिक अंदाज से प्रपोज किया था। निक ने घुटने पर बैठकर अपनी लेडीलव को शादी के लिए पूछा था। तब उन्होंने अभिनेत्री से कहा था कि क्या तुमसे शादी करके मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं? इस जवाब प्रियंका चोपड़ा ने 'हां' में दिया था, जिसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।

विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas wedding anniversary know couple love story and sweet moments
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

सगाई और फिर शादी...
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 के जुलाई महीने में सगाई की थी और इसी साल दोनों शादी के बंधन में भी बंधे थे। कपल की शादी दो रीति-रिवाज से हुई थी। उदयपुर के उम्मेद भवन में दोनों हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधी थे। दोनों के इस खास दिन पर परिवार के अलावा कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed