{"_id":"5d7e03348ebc3e93d1008cf9","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-wedding-know-the-real-amount-of-joota-chupai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में जूता चुराई की रस्म में 78 करोड़ रुपये देने वाले थे निक, बाद में परिणीति को मिला था ये सब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी में जूता चुराई की रस्म में 78 करोड़ रुपये देने वाले थे निक, बाद में परिणीति को मिला था ये सब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निक जोनस ने बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा से 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में शादी की थी । इस कपल की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति से हुई थी । इसे बॉलीवुड की सबसे रॉयल शादी माना जा रहा था । प्रियंका-निक की शादी में सबसे ज्यादा चर्चा जूता चुराई रस्म की हुई थी ।
2 of 6
Priyanka Nick wedding
- फोटो : Instagram
सभी ये जानना चाहते थे कि निक ने प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा को जूता चुराई रस्म में कितने पैसे दिए होंगे । लंबे समय तक इसको लेकर मीडिया में खबरें आती रहीं । शादी से पहले परिणीति से पूछा गया था कि वो निक से जूते चुराई में कितने पैसे लेंगी । परिणीति चाहती हैं कि वो निक की सबसे फेवरेट साली बनकर रहें।
3 of 6
priyanka and nick
- फोटो : pti
परिणीति ने कहा था, 'जूते चुराई को लेकर मैंने जीजू से बात करनी शुरू कर दी है । मैंने उनसे 5 मिलियन डॉलर मांगे हैं । जीजू ने मुझसे कहा कि मैं 10 मिलियन डॉलर दूंगा ।' ये धनराशि करीब 37 करोड़ रुपये के बराबर है । शादी के बाद खबर आई थी कि निक ने अपनी सालियों को 5-5 लाख रुपये दिए। हालांकि अभी परिणीति का बयान आना बाकी था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
parineeti chopra
बाद में परिणीति ने बताया था कि निक ने उन्हें 5 लाख रुपए नहीं दिए । निक ने जो दिया वो फैंस की सोच से कहीं ज्यादा है । परि, नेहा धूपिया के शो 'वोग बीएफएफ' में पहुंची थीं । परि ने यहां बताया, 'वो हम लोगों से ज्यादा तैयारी करके आए थे । हमें लगा हम ही लोग बहुत होशियार हैं । हम लोगों ने ये रस्म की और उनसे कैश मांगा । वो पहले से ही तैयार थे। उन्होंने किसी को इशारा किया और हम सब पीछे देखने लगे। फिर वहां एक शख्स बड़ी सी ट्रे लेकर आया जिसमें हीरे की कई सारी अंगूठियां थीं।'
विज्ञापन
5 of 6
parineeti chopra
शो पर परिणीति से प्रियंका की शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स और अन्य सीक्रेट पर बात हुई। परिणीति ने कहा, 'रिंग्स देखकर सभी सालियां बेहद खुश हो गई थीं । हमें हीरे की अंगूठियों के अलावा कई सारे गिफ्ट और कैश भी मिले । तो मुझे ये बताने में बहुत खुशी है कि निक जीजू कितने दिलदार हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।