सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर अचानक से चलने लगा अक्षय कुमार के खिलाफ भद्दा ट्रेंड, फैंस बोले- कृपया बंद करें..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shameful Trend Against Mission Mangal actor Akshay Kumar on social media
akshay kumar - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारे काफी सक्रिय रहते हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेटफॉर्म उनके लिए परेशानी भी खड़ी कर देता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ होता दिखा है। शनिवार को किसी अंजान सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर #hawaskadevtaakshay ट्रेंड चलाना शुरू कर दिया। 
Trending Videos
Shameful Trend Against Mission Mangal actor Akshay Kumar on social media
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
देखते ही देखते ये हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इसके बाद अक्षय कुमार के फैंस और उनके विरोधी आमने-सामने आ गए। विरोधियों ने जहां भद्दे ट्वीट के साथ अक्षय कुमार के खिलाफ ये ट्रेंड चलाया तो वहीं उनके फैंस इस तरह के ट्रेंड चलाने वालों की आलोचना करने लगे। PJaheen Alam ने ट्विटर पर लिखा- 'सभी से अनुरोध है कि कृपया #hawaskadevtaakshay बंद करे दें।'
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shameful Trend Against Mission Mangal actor Akshay Kumar on social media
मिशन मंगल के इवेंट पर अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
Saurabh Arora ने लिखा- 'जब "लोग" आपकी बराबरी न कर पाए! फिर "वो" आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते है!! ।' इसके अलावा अक्षय कुमार के समर्थन में ऐसे कई ट्वीट हुए, वहीं विरोधियों ने कई भद्दे कमेंट किए हैं। बात करें अक्षय कुमार की फिल्मों की तो 28 साल के इंतजार के बाद आखिर वह दिन आ ही गया जब अक्षय कुमार की कोई फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई है। 
 

 

 
Shameful Trend Against Mission Mangal actor Akshay Kumar on social media
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने रिलीज के 29वें दिन दो सौ करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। 29वें दिन यहां पहुंची मिशन मंगल चौथे नंबर पर रही। फिल्म ने पहले हफ्ते में जहां 128 करोड़ 16 लाख रुपये कमाए थे, वहीं चौथे हफ्ते में आकर ये कमाई सात करोड़ दो लाख रुपये ही रह गई। यह अक्षय के करियर की पहली फिल्म है जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है।
 
विज्ञापन
Shameful Trend Against Mission Mangal actor Akshay Kumar on social media
मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी की मुख्य भूमिका है। इसे जगन शक्ति ने निर्देशित किया है जबकि आर बाल्की ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

पढ़ें: बचपन में ऐसी नजर आती थीं अनुष्का शर्मा, इन तीनों तस्वीरों में पहचाना हो जाएगा मुश्किल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed