{"_id":"5c1e1479bdec2256b37e6a1f","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-wedding-reception-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई के बाद अब ससुराल में ग्रैंड पार्टी देंगी प्रियंका चोपड़ा, पूरी प्लानिंग हुई लीक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई के बाद अब ससुराल में ग्रैंड पार्टी देंगी प्रियंका चोपड़ा, पूरी प्लानिंग हुई लीक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 22 Dec 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर में अपनी शाही शादी रचाने के तुरंत बाद 4 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक शरीक हुए। पिछले दिनों 19 दिसम्बर को मुंबई में प्रिंयका और निक ने अपने करीबी दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी।
2 of 5
priyanka chopra nick jonas
अब ये न्यूली वेड कपल दोस्तों के लिए लॉस एंजेलिस में रिसेप्शन पार्टी देने की तैयारी में है। इसमें हॉलीवुड के बड़े नाम शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि प्रियंका की टीम अभी जगह तलाश कर रही है और कुछ समय में ही रिसेप्शन का वेन्यू तय कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये एक ब्लैट टाई इवेंट होगा जिसमे प्रियंका के करीबी दोस्त शामिल होगे। कैरी वाशिंगटन, ड्वैन जॉनसन, मेगन मार्कल भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल है।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा स्विट्जरलैंड में हनीमून के बाद अपनी अगली फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इसके बाद जनवरी 2019 के अंत में लॉस एंजेलिस में पार्टी रखेंगे। इससे पहले मुंबई की पार्टी में फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। प्रियंका के एक्स ब्वायफ्रेंड भी इस मौके पर इस पार्टी में शरीक हुए। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन पार्टी में दीपिका और रणवीर ने जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : twitter
रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा के करीबी दोस्त हैं और अक्सर यह दोनों स्टार एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी करते रहते हैं। रिसेप्शन पार्टी में रणवीर और दीपिका ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कई सारे गानों पर डांस किया। फिर चाहे 'दिल धड़कने दो' का गाना हो या फिर 'पद्मावत' फिल्म का गाना ही क्यों न हो।
विज्ञापन
5 of 5
Shah rukh Khan and priyanka chopra
- फोटो : social media
इसके साथ ही तमन्ना भाटिया, हिमेश रेशमिया,साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ, हरमन बावेजा, मुकेश भट्ट, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और सलमान खान भी पहुंचे थे। प्रियंका और निक का यह तीसरा रिसेप्शन था। इससे पहले दोनों ने दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया और दो रिसेप्शन मुंबई में दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।