फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में आज ग्रैंड रिसेप्शन देंगे प्रियंका-निक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शरीक

Tue, 04 Dec 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas will host first reception in Delhi today at Taj Palace Hotel
priyanka chopra - फोटो : twitter

क्रिश्चचियन और हिंदू रीतियों से शादी करके प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिल्ली वापस लौट आए हैं। निकयंका आज दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन ताज पैलेस होटल में देंगे। कहा जा रहा है प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन का न्यौता भेजा था ऐसे में उनके शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हो सकते हैं।  



पढ़ें:- दिल्ली में आज ग्रैंड रिसेप्शन देंगे निकयंका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं शरीक

Priyanka Chopra and Nick Jonas will host first reception in Delhi today at Taj Palace Hotel
priyanka - फोटो : instagram

खबरों की मानें तो निकयंका दिल्ली के बाद दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देंगे। मुंबई में रिसेप्शन किस दिन देंगे इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका और निक पूरे बॉलीवुड को इनविटेशन भेजा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शादी की थी। प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। 

Priyanka Chopra and Nick Jonas will host first reception in Delhi today at Taj Palace Hotel
priyanka chopra - फोटो : instagram

जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को देखने के लिए फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ी। प्रियंका के साथ उनके जेठ-जेठानी जो और सोफी भी थे। इस दौरान प्रियंका सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं। प्रियंका ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था, जबकि निक कैजुअल लुक में नजर आए। फैंस को देख प्रियंका और निक दोनों ने हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas will host first reception in Delhi today at Taj Palace Hotel
priyanka chopra - फोटो : instagram

शादी के तुरंत बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुसीबत में फंस गए हैं। जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में जानवरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पेटा ने लिखा 'प्रिय प्रियंका और निक, शादी में इस्तेमाल किए गए हाथी और घोड़े को लोग अब रिजेक्ट कर रहे हैं, शादी की शुभकामनाएं, लेकिन हमे खेद है कि इन जानवरों के लिए आपकी शादी का दिन बहुत ही दुखदायी रहा होगा।' 



 

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas will host first reception in Delhi today at Taj Palace Hotel
priyanka chopra - फोटो : Instagram

आपको बता दें, पेटा इंडिया ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसे पोस्ट किया है। खबर है कि निक घोड़े की सवारी कर बारात लेकर पहुंचे थे। पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग (People for the Ethical Treatment of Animals) यानी पेटा के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर भी समर्थन भी मिला रहा है। जिसमें एक वीडियो के साथ उसका टाइल 'बैंड बाजा ब्रूटैलिटी' रखा गया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed