फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका-निक की फैमिली के बीच होगा क्रिकेट मैच, फिर होंगे 'देसी गर्ल' के हाथ पीले

Sat, 01 Dec 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick wedding kick off and cricket match between their family
priyanka, nick

प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस संग अब परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। इसके लिए शादी में जोधपुर के ताज उमेद भवन में नामचीन हस्तियां पहुंच चुकी है जिसमें मुकेश अंबानी का पूरा परिवार भी शामिल है। साथ ही पिछले दो दिन से मेहमानों का आना लगा हुआ है। बीती रात संगीत सेरेमनी हुई थी जिसमें लड़की और लड़केवालों के बीच डांस कॉम्टिपिटशन हुआ था। अब खबर है कि दोनों फैमिली एक बार फिर मैदान में उतरेंगी....

priyanka chopra and nick wedding kick off and cricket match between their family
priyanka nick - फोटो : file photo

जी हां, सूत्रों के मुताबिक निक और प्रियंका की फैमिली के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच होगा। इतना ही नहीं टीम का नाम एन और पी से रखा गया है। यह मैच कुछ ही ओवर का होगा जिसमें थोड़ी देर के लिए प्रियंका और निक भी शामिल होंगे। इसके बाद हल्दी सेरेमनी शुरू होगी यानी प्रियंका के हाथ पीले होंगे। बता दें कि अभी तक 250 मेहमान इस शादी में पहुंच चुके हैं। कल (2 दिसंबर) को क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी होगी।

priyanka chopra and nick wedding kick off and cricket match between their family
priyanka and nick - फोटो : twitter

गौरतलब है कि शादी का बिगुल प्रियंका के मुंबई वाले घर से पूजा के साथ ही बज चुका था। खबर है कि शादी के बाद प्रियंका-निक दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन देंगे। प्रियंका की शादी को बॉलीवुड में इस साल की सबसे बड़ी शादी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick wedding kick off and cricket match between their family
priyanka chopra and nick - फोटो : twitter

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग कार्ड का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे थे। फैंस का यह इंतजार आखिरकार अब खत्म हुआ। प्रियंका और निक की शादी के कार्ड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों को देखकर आप इतना जरूर कहेंगे कि यह कार्ड सही में खास है। 

विज्ञापन
priyanka chopra and nick wedding kick off and cricket match between their family
priyanka and nick - फोटो : Instagram

प्रियंका और निक का वेडिंग कार्ड सफेद और सुनहरे रंग का है। इस कार्ड को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका और निक को सफेद रंग से काफी लगाव है इसी वजह से कार्ड का डिजाइन काफी सिंपल और सोवर रखा गया है। यह कार्ड बाहर से जितना अच्छा है उतना ही अच्छा अंदर से भी है। यह कार्ड एक बॉक्स में है जिसके अंदर शादी के कार्ड के अलावा मुंह मीठा करवाने का भी ख्याल रखा गया है।







View this post on Instagram






 

😱😱 please, stop everything ! Our guys are getting married dec 02😭😭 I still can't believe it❤ #NickyankaWedding . . . #PriyankaChopra #NickJonas #PriyankaWedsNick #NickPriyankaWedding #NickWedsPriyanka #Priyanka #PeeCee #Bollywood #FamilyJonas #PriyankaNickWedding #Hollywood #MissWorld2000 #PriyankaNickEngagement #Queen #PiggyChops #Nickyanka #Prick #Niyanka #NickyankaEngagement #love #NP #pcglobaldomination1 #TheSkyIsPink #Priyonce @pc_globaldomination1 #queenofbollywood #jiju #desigirl #lovebirds

A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on Nov 30, 2018 at 7:58pm PST

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed