फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान से चंद फीट दूर हुआ था बम ब्लास्ट, बाल-बाल बचे थे कलाकार

Mon, 12 Jul 2021 10:24 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan almost died as they were just six feet away from a blast
प्रियंका चोपड़ा-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और एक्टर शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और काम से लोगों का खूब दिल जीता है। प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक साथ 'डॉन' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन 17 साल पहले दोनों कलाकारों के साथ ऐसा हादसा हुआ था, जिसके बारे में सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान से चंद फीट की दूरी पर एक धमाका हुआ था, जिससे दोनों बाल-बाल बचे थे। चलिए आपको बताते हैं यह पूरा किस्सा। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने रेडिफ डॉट कॉम को दिये इंटरव्यू में किया था।



प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि साल 2004 में वह, शाहरुख खान, सेलीना जेटली और जायद खान जैसे कई कलाकार कॉन्सर्ट करने के लिए यूएस, और यूके जैसे कई देशों में गए थे। श्रीलंका भी उनके सफर का ही हिस्सा था। लेकिन जहां बाकी देशों में स्थिति सामान्य थी तो वहीं श्रीलंका में बौद्ध भिक्षू उनके कॉन्सर्ट से खुश नहीं थे। 

Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan almost died as they were just six feet away from a blast
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बौद्ध भिक्षुयों के एक लोकप्रिय साधू की पुण्यतिथि के दिन यह शो पड़ रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि इस ब्लास्ट ने उन्हें पूरी तरह से हैरान करके रख दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, 'शाहरुख खान और मैं हमारे आखिरी गाने के लिए स्टेज पर डांस कर रहे थे, लेकिन डांस के सीक्वंस के लिए हमें अपने आउटफिट बदलने थे और हमें इसके लिए बैकस्टेज जाना था।'

Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan almost died as they were just six feet away from a blast
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'इसी बीच अचानक मैंने एक धमाके की आवाज सुनी। पहले तो मुझे लगा कि यह शायद स्मोक बॉम्ब होगा, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि स्मोक बॉम्ब की आवाज इतनी तेज नहीं होती है। ऐसे में मैंने वहां जाकर देखा तो पाया कि कई बॉडीज जमीन पर ही पड़ी हुई थीं। वहां भगदड़ मच चुकी थी और पुलिस किसी तरह भीड़ को मैनेज करने की कोशिश कर रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan almost died as they were just six feet away from a blast
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर दावे से नहीं कह सकती थीं कि वह एक स्मोक बॉम्ब था या असली बम था। लेकिन जब मैं बैकस्टेज गई तो शाहरुख, सैफ, सेलीना, जायद और बाकी लोग इस मामले पर बातें कर रहे थे। मैं यह जान पाती की आखिर हुआ क्या था, इससे पहले ही मुझे कार में बैठा दिया गया और कोलंबो एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया।'

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Shah Rukh Khan almost died as they were just six feet away from a blast
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने आगे बताया कि जब इस हादसे के बाद वह बीमार पड़ गई थीं। जब प्रियंका को यह पता चला कि इस ब्लास्ट के दौरान शाहरुख और प्रिंयका केवल छह फीट की ही दूरी पर थे। प्रियंका ने कभी भी मौत को इतने करीब से नहीं देखा था। जब वह मुंबई पहुंची तो वह काफी बीमार पड़ गई थीं। प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने घर पहुंचते ही उन तमाम लोगों के लिए प्रार्थना की। जिन्होंने इस हादसे में अपने लोगों को खोया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed