सब्सक्राइब करें

कोरोना में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देंगी प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- यही हमारे सच्चे हीरो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 22 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra announced donating ten thousands pairs of footwear to health care professional in India
priyanka chopra - फोटो : insatgram

दुनियाभर में कोरोना वायरस भारी तबाही मचा रहा है। भारत में भी इस वायरस से 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस मुश्किल समय में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सरकारी सेवाएं लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है।

Trending Videos
Priyanka Chopra announced donating ten thousands pairs of footwear to health care professional in India
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस के बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चिकित्साकर्मियों 10 हजार जोड़ी जूते की मदद देंगी। इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra announced donating ten thousands pairs of footwear to health care professional in India
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका ने लिखा है, 'देशभर में हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं, जो हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर रोज काम कर रहे हैं और मोर्चे पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि  पिछले कई हफ्तों में उनके जूतों का क्या हाल होगा। हम कम से कम उन्हें इसमें सहज होने में मदद कर सकते हैं।'

Priyanka Chopra announced donating ten thousands pairs of footwear to health care professional in India
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

उन्होंने आगे लिखा है, 'उनके काम की प्रकृति के कारण, उनके लिए अपने लिए जूते और कपड़े खुद साफ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि इस पेशकश करने में हम सक्षम हैं। आशा करते हैं कि यह इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये देखभाल करने वालों की मदद करेगा। लॉस एंजिल्स में हेल्थकेयर वर्कर्स को 10,000 जोड़ी जूते और पूरे भारत में सार्वजनिक/सरकारी अस्पतालों में हेल्थकेयर पेशेवरों को 10,000 से ज्यादा जूते दिए जा रहे हैं।'

विज्ञापन
Priyanka Chopra announced donating ten thousands pairs of footwear to health care professional in India
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

 प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पहले ही 15 संगठनों को दैनिक वेतन, श्रमिकों की मदद करने के लिए सहायता राशि दे चुके हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों और  उन महिलाओं की भी आर्थिक मदद की है जो महामारी का डटकर सामना कर रही हैं।

लॉकडाउन के बीच सलमान ने शाहरुख और अक्षय को पछाड़ा, वजह जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed