सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच सलमान ने शाहरुख और अक्षय को पछाड़ा, वजह जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 22 Apr 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan completes 40 million followers on Twitter Shahrukh khan akshay kumar amitabh bachchan
Salman Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के 'दंबग' अभिनेता सलमान खान के दुनियाभर में फैंस हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों खड़े रहते हैं। लॉकडाउन के चलते इस समय सलमान अपने परिवार के साथ फॉर्महाउस में वक्त बिता रहे हैं। इस बीच सलमान और उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिली है।
Trending Videos
Salman Khan completes 40 million followers on Twitter Shahrukh khan akshay kumar amitabh bachchan
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान ने ट्विटर पर 40 मिलियन (4 करोड़) के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे करने वाले वो दूसरे मेल बॉलीवुड एक्टर हैं। नंबर एक पर अभी भी अमिताभ बच्चन हैं जिनके 4 करोड़ 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सलमान के बाद तीसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं, जिनके ट्विटर पर 3 करोड़ 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं 3 करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स के साथ अक्षय चौथे नंबर पर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan completes 40 million followers on Twitter Shahrukh khan akshay kumar amitabh bachchan
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter

फेसबुक पर सबसे आगे हैं सलमान
फेसबुक पर अभी भी सलमान खान नंबर एक की पोजिशन पर हैं। वहां उन्हें करीब 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं शाहरुख और अमिताभ के फेसबुक पर 2 करोड़ 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके बाद अक्षय कुमार के करीब 2 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

Salman Khan completes 40 million followers on Twitter Shahrukh khan akshay kumar amitabh bachchan
Salman Khan - फोटो : twitter

इंस्टाग्राम पर भी है जलवा
इंस्टाग्राम पर सलमान खान के करीब 3 करोड़ 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां वो बॉलीवुड के दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले मेल एक्टर हैं। उनसे ज्यादा अक्षय कुमार के 3 करोड़ 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। और यहां तीसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं।

विज्ञापन
Salman Khan completes 40 million followers on Twitter Shahrukh khan akshay kumar amitabh bachchan
सलमान खान - फोटो : Social Media

यूट्यूब पर भी आए सलमान
फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के बाद सलमान खान ने अपना यूट्यब चैनल भी बना लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने चैनल पर पहला गाना 'प्यार करोना' रिलीज किया था। यहां भी उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।

टी सीरीज की फिल्म छलांग भी ओटीटी पर रिलीज होने की कतार में, राजकुमार घर पर सीख रहे गिटार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed