{"_id":"5f1282878ebc3e638d295881","slug":"priyanka-chopra-birthday-here-are-all-you-need-to-know-about-priyanka-husband-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के जन्मदिन पर जानिए उनके पति निक जोनस के बारे में, महंगी गाड़ियों का है शौक, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के जन्मदिन पर जानिए उनके पति निक जोनस के बारे में, महंगी गाड़ियों का है शौक, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की है। आज के खास दिन पर हम आपको प्रियंका के पति के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 5
निक जोनस
- फोटो : instagram
प्रियंका के पति निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक का जन्म अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनस सीनियर के घर में हुआ था। साल 2006 में जब उनका पहला एलबम इट्स अबाउट टाइम आया तो निक की उम्र महज 13 साल थी। इस बैंड को डिज्नी चैनल पर काफी कामयाबी मिली।
3 of 5
निक जोनस
- फोटो : Social Media
सात साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक कई सोलो सॉन्ग- एलबम ला चुके हैं। प्रियंका और निक का नाम इंडस्ट्री की जानी- मानी हस्तियों में शुमार है। दोनों के स्टारडम का अंदाजा उनके लग्जरी लाइफस्टाल में साफ झलकता है। ये बात जानकर शायद आप हैरान रह जाएं कि 27 साल के निक जोनस की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन (177 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा निक कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही बता दें कि अमरीका के सबसे महंगे लोकेशन पर निक का घर है। निक को बड़े- बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं। निक ने ज्यादातर कमाई सोलो परफॉर्मर के तौर पर की है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : instagram
2014-2016 तक उन्हें कई मैगजीन्स ने 'सेक्सिएस्ट मैन' की लिस्ट में जगह दी थी। निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। प्रियंका, निक के साथ लाइव कॉन्सर्ट में भी जाती हैं। दोनों स्टार्स ने हाल ही में कैलिफॉर्निया में 144 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला खरीदा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।