फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नस्लभेदी टिप्पणी का शिकार हो चुकी हैं प्रियंका,फ्लॉप एक्ट्रेस की वजह से फिल्म से कर दिया गया था बाहर

Tue, 17 Jul 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra birthday special 10 unknown facts
priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। प्रियंका ने हिंदी सिनेमाजगत में सनी देओल के साथ 'द हीरो: ऑफ ए स्पाई' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। 15 साल के इस सफर में प्रियंका ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। तो चलिए आपको प्रियंका के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं। 
Priyanka Chopra birthday special 10 unknown facts
priyanka chopra
मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सफर प्रियंका चोपड़ा के किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि प्रियंका नस्लभेदी टिप्पणी का भी शिकार हो चुकी हैं। कहा जाता है कि यूएस में जब वह पढा़ई कर रही थीं उस वक्त उन्हें कुछ लोग 'ब्राउनी' कहकर बुलाते थे।
Priyanka Chopra birthday special 10 unknown facts
priyanka chopra
प्रियंका ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है कि 'वक्त: द रेस अगेस्ट टाइम' में होली गाने की शूटिंग के दौरान प्रियंका का पैर तार पर पड़ गया था। इसके बाद प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra birthday special 10 unknown facts
Priyanka Chopra
प्रियंका बॉलीवुड में 'हमराज' फिल्म से डेब्यू करने वाली थी लेकिन उनकी जगह अमीषा पटेल को फिल्म में लिया गया। कहा जाता है उस वक्त ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अमीषा की फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी और लोगों में उनका क्रेज काफी था।
विज्ञापन
Priyanka Chopra birthday special 10 unknown facts
priyanka chopra
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन पर पहली बार तमिल फिल्म 'थमिजहन' में नजर आई थीं जिसमें उनके अपोजिट थालापथी विजय थे। इस फिल्म में न केवल प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था बल्कि एक गाने में भी नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि कटरीना कैफ का पहला कोका कोला विज्ञापन भी थालापथी विजय के साथ ही था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed