{"_id":"5b4cec9c4f1c1b3d748b5482","slug":"chandigarh-sridevi-daughter-jhanvi-kapoor-with-inshan-khattar-for-dhadak-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का पंजाबी लुक सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर 'धड़क' जाएगा दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pics: श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का पंजाबी लुक सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर 'धड़क' जाएगा दिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
ईशान खट्टर- जान्हवी कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का पंजाबी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जान्हवी इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि देखकर दिल धड़क जाएगा। तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें।
ईशान खट्टर
चेहरे पर हल्की सी मुस्कराहट, जवाब में थोड़ी झिझक मगर मां की तरह एक्टिंग की दुनिया में कुछ कर दिखाने की यह चाह हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस श्री देवी की बेटी जान्हवी कपूर में बाखूबी देखने को मिली। जान्हवी कपूर अभिनेता पंकज कपूर के छोटे बेटे एवं अपने सह कलाकार ईशान खट्टर के साथ सोमवार को अपनी आगामी फिल्म धड़क की प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।
जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी ने ईशान के साथ अपनी फिल्म धड़क के गीत ‘जो मेरे दिल से दिल तक जाती है वो धड़क हो तुम ना’ पर रोमांटिक डांस भी किया। दोनों सितारे सोमवार दोपहर 2.10 बजे जहां पत्रकारों से रू-ब-रू हुए तो शाम के समय धड़क की इस खूबसूरत जोड़ी ने सिटीब्यूटीफुल में समय बिताया। धड़क मराठी फिल्म सैराठ का हिंदी रीमेक है, जो 20 जुलाई को रिलीज होगी।
जान्हवी ने कहा कि वे अपनी मां को देखकर बड़ी हुई हैं, लेकिन उनकी सिर्फ पांच फिल्में ही वे देख पाई हैं, ये पांच फिल्में सदमा, रूप की रानी चोरों का राजा, डॉल, मिस्टर इंडिया और चालबाज है। लेकिन वे अपनी मां श्रीदेवी की कॉपी नहीं बल्कि उनकी तरह बनना चाहती हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम में हिंदी सिनेमा में एक खास जगह बनाई। मैं ऐसे रोल अदा करना चाहती हूं कि मेरे हर किरदार में मां नजर आए।

अभिनेत्री जान्हवी कपूर
मैं आत्मनिर्भर होना चाहती हूं, पैरेंट्स को गर्व महसूस करवाना चाहती हूं
अभिनेत्री ने कहा कि वे अपनी एक्टिंग से मां-बाप को गर्व महसूस करवाना चाहती हैं। अपनी फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं लेकिन साथ-साथ काफी नर्वस भी। अभिनेत्री ने कहा कि वे खुद के लिए पैसे कमाना चाहती हैं, ताकि आत्मनिर्भर हो सके।
अभिनेत्री ने कहा कि वे अपनी एक्टिंग से मां-बाप को गर्व महसूस करवाना चाहती हैं। अपनी फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं लेकिन साथ-साथ काफी नर्वस भी। अभिनेत्री ने कहा कि वे खुद के लिए पैसे कमाना चाहती हैं, ताकि आत्मनिर्भर हो सके।
विज्ञापन
ईशान खट्टर- जान्हवी कपूर
एक्टिंग कोर्स एलए में किया, मगर एक्टिंग नहीं आई
जान्हवी ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने एक्टिंग कोर्स एलए में किया, लेकिन उन्हें एक्टिंग नहीं आई। उन्हें धड़क फिल्म के निदेशक शंशाक से एक्टिंग के गुर सीखे। उन्होंने अपनी मां को देख कर भी एक्टिंग सीखी है।
जब जान्हवी ने बोला धड़क का डायलॉग पंजाबी में
सिटी में आकर ईशान और जान्हवी बेहद उत्साहित नजर आए। यहां जब उनको फिल्म धड़क का डायलॉग कि तू मुझे देखता क्यों नहीं पंजाबी में बोलने का आग्रह किया तो दोनों ने तुरंत इसको स्वीकार किया। जान्हवी ने पंजाबी में ईशान से पंजाबी में भी पूछा तू मैंनू देखदा क्यों नहीं, यह सुनकर सभी ने उनका जमकर उत्साह बढ़ाया।