फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra Birthday: डेब्यू के साथ ही ऐसे बदलता चला गया प्रियंका चोपड़ा का लुक, कई तस्वीरों में तो यकीनन नहीं पहचान पाएंगे

Sat, 18 Jul 2020 10:04 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Jul 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra birthday special here actress unseen photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए। अपने अभिनय के दम पर प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी छाप छोड़ी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

priyanka chopra birthday special here actress unseen photos
पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका जब 13 साल की थीं वो अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं। जहां उन्होंने तीन साल बिताए और वहीं स्कूल में एडमिशन लिया। अमेरिका में प्रियंका को नस्लभेद और रंगभेद का सामना करना पड़ा था। इसका खुलासा प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

priyanka chopra birthday special here actress unseen photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका वापस भारत आईं और बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। प्रियंका के माता पिता सेना में डॉक्टर थे। इस वजह से उनकी पोस्टिंग अलग अलग शहरों में होती थी। प्रियंका का परिवार दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, लद्दाख, लखनऊ, बरेली में रहा है। इस वजह से प्रियंका की स्कूलिंग भी कई शहरों में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra birthday special here actress unseen photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका की मां ने उन्हें फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लेने के लिए भेजा जहां वो मिस इंडिया वर्ल्ड का टाइटल जीतने में कामयाब रहीं। साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं। यह खिताब जीतने वालीं वो पांचवीं भारतीय हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra birthday special here actress unseen photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। अब्बास मस्तान की थ्रिलर फिल्म 'हमराज' में पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन प्रोडक्शन टीम के साथ उनके शेड्यूल में दिक्कतें हो रही थीं, जिसके बाद इस फिल्म में अमीषा पटेल को लिया गया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed