बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सिर्फ विदेशी बहू ही नहीं बल्कि अब विदेशी हीरोइन भी हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद प्रियंका अब हॉलीवुड में भी बड़ा नाम बन चुकी है। हालांकि प्रियंका चाहे जितनी विदेशी फिल्में कर लें, लेकिन दिल से तो वो बिल्कुल देसी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर उनके नए घर में गृह प्रवेश के दौरान की है जिसमें वो सिर पर कलश रखे अपने नए घर में प्रवेश करती दिख रही हैं। वहीं निक जोनस भी हाथ में पूजा की थाली पकड़े नजर आ रहे हैं।
प्रियंका ने सिर पर रखा कलश तो पूजा की थाली पकड़े नजर आए निक, वायरल हो रही अभिनेत्री के गृह प्रवेश की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की किताब रिलीज हुई है। इस नई किताब का नाम है 'अनफिनिस्ड'। इस किताब में प्रियंका ने अपने जीवन के सफर को बताया है। हालांकि इसी बीच उनकी किताब के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं और कई सारी तस्वीरें सामने आ गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वो पति निक के साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश करते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के नीचे लिखा है 'क्वारंटीन के दौरान अपने नए घर में जाना काफी असामान्य था, लेकिन हमने इसको बेस्ट बनाया गृह प्रवेश सेरेमनी के साथ'। बता दें कि इस तस्वीर में प्रियंका बिल्कुल देसी अवतार में गृह प्रवेश करती दिख रही हैं।
📸|| Some pics of Nick and Priyanka from her new book! pic.twitter.com/QzukPkW1MC
प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं ऐसे में फैंस उनकी खूबसूरत तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। अब प्रियंका ने जो तस्वीरें साझा की है वो फैंस को बहुत अच्छी लग रही है। गृह प्रवेश की तस्वीर के अलावा प्रियंका और निक की और भी कई तस्वीरें ट्वीटर पर दिख रही हैं। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका क्वालिटी समय बिताते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा प्रियंका और निक की शादी की कुछ तस्वीरें भी उनकी किताब से लीक हुई हैं। हालांकि ये तस्वीरें निक जोनस के फैन क्लब ने साझा की है, लेकिन अभिनेत्री ने इन पन्नों को साझा करते हुए लिखा- 'नो स्पोइलर्स प्लीज'। अब प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के हाथ में हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजक्ट हैं। वहीं उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' हाल ही में रिलीज हुई थी जिसे फैंस का खूब प्यार मिला है।