बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या मिया खलीफा की तस्वीर को कांग्रेस नेता खिला रहे थे केक? पूर्व एडल्ट स्टार ने कहा- ‘मुझे गुलाब जामुन खिलाया...’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 10 Feb 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
Fake picture of congress members feeding cake to Mia khalifa picture goes viral, look at her reaction
मिया खलीफा - फोटो : twitter@miakhalifa

किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट के बाद से पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा सुर्खियों में छाई हुई हैं। मिया लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रही हैं और अपने विचार रख रही हैं। इस दौरान वह ट्रोल्स को जवाब देने में पीछे नहीं हैं। एक बार फिर से मिया ने ट्रोलर्स को निशाने पर लिया है।

Trending Videos
Fake picture of congress members feeding cake to Mia khalifa picture goes viral, look at her reaction
मिया खलीफा - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, मिया खलीफा के ट्वीट के कुछ ही दिनों बाद उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें कांग्रेस के सदस्य उनकी फोटो को केक खिलाते हुए दिखाई दिए थे। अब उस फोटो का सच सामने आ गया है। जिस पर मिया खलीफा प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake picture of congress members feeding cake to Mia khalifa picture goes viral, look at her reaction
मिया खलीफा - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल मिया खलीफा की फोटो एडिट करके लगाई गई थी। फोटो राहुल गांधी के 37वें जन्मदिन की थी जब पार्टी के कार्यकर्ता उनकी तस्वीर को केक खिला रहे थे। मिया ने फैक्ट चेक का एक ट्वीट साझा करते लिखा- ‘मैं इस सच्चाई की सराहना करती हूं। मुझे कांग्रेसियों ने केक नहीं खिलाया था बल्कि जगमीत सिंह द्वारा गुलाब जामुन खिलाया गया था।‘ बता दें कि कुछ दिनों पहले मिया ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह गुलाब जामुन और बिरयानी खा रही थीं।

 

Fake picture of congress members feeding cake to Mia khalifa picture goes viral, look at her reaction
मिया खलीफा और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना
मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा पर भी सवाल उठाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह फिर से ट्रेंड करने लगी थीं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'क्या मिसेज जोनस किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।'

विज्ञापन
Fake picture of congress members feeding cake to Mia khalifa picture goes viral, look at her reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

बता दें कि प्रियंका ने किसान आंदोलन पर ट्वीट किया था और उन्होंने लिखा था, 'हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी की जानी चाहिए। एक सशक्त लोकतंत्र के तौर पर हमें यह प्रयास करना चाहिए कि किसानों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान हो सके।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed