{"_id":"602390098e052b5b94003956","slug":"mahesh-babu-and-namrata-shridokar-celebrate-their-16th-marriage-anniversary-the-couple-love-strory-is-surely-a-fairytale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने से बड़ी नम्रता के दीवाने हो गए थे महेश बाबू, सालों तक छुपाकर रखी अफेयर की खबर, फिर शादी कर सभी को चौंकाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने से बड़ी नम्रता के दीवाने हो गए थे महेश बाबू, सालों तक छुपाकर रखी अफेयर की खबर, फिर शादी कर सभी को चौंकाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर
- फोटो : Instagram
Link Copied
दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर शादी की 16वीं सालगिरह मना रहे हैं। 2005 में 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे नम्रता और महेश की प्रेम कहानी किसी परी कथा से कम नहीं लगती है। जहां बढ़ते समय के साथ जोड़ियों में प्यार कम होने लगता है तो वहीं नम्रता और महेश के बीच प्यार बढ़ता ही जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कहां हुई थी नम्रता और महेश की पहली मुलाकात और कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी।
Trending Videos
2 of 5
mahesh babu and namrata
नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की पहली मुलाकात तेलुगू फिल्म 'वामसी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू
- फोटो : Instagram
वामसी की शूटिंग के दौरान ही महेश और नम्रता को एक दूसरे के लिए प्यार का एहसास हो चुका था, लेकिन उस वक्त दोनों ने ही इस बारे में कोई बात नहीं की। नम्रता और महेश शूट के बाद भी साथ ही वक्त बिताते थे और फिर फिल्म पूरी होने के साथ साथ दोनों की डेटिंग भी शुरू हो गई। दोनों को भले ही एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने नहीं कबूला था। यहां तक कि महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के साथ अपने रिश्ते के बारे में परिवार को भी नहीं बताया था।
4 of 5
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू
- फोटो : Instagram
महेश बाबू ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले अपनी बहन को बताया था। इसके बाद उन्होंने नम्रता के परिवार को इस रिश्ते के लिए मनाया और फिर 10 फरवरी 2005 में उन्होंने शादी कर ली। शादी से पहले महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के दिन महेश बाबू जहां सफेद धोती कुर्ते में नजर आए थे तो वहीं नम्रता ने सफेद और हरे रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu with kids
- फोटो : file photo
नम्रता महेश से उम्र में 4 साल बड़ी हैं, लेकिन जब किसी से प्यार होता है तो उम्र मायने नहीं रखती। इस बात को नम्रता और महेश ने साबित किया है। शादी के बाद नम्रता ने गौतम को जन्म दिया। हालांकि शादी के तीन साल बाद ऐसे खबरें सुननें को मिली थीं कि नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन इन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं की। इसके बाद नम्रता शिरोडकर ने साल 2012 में बेटी सितारा को जन्म दिया। आज नम्रता और महेश अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और उनकी हंसती मुस्कराती तस्वीरें उनके प्यार की गवाही देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।