{"_id":"602392ff8ebc3e27ea697979","slug":"priyanka-chopra-reveals-in-unfinished-salman-khan-saved-her-when-director-force-her-to-show-panty-in-a-seductive-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिडक्टिव सॉन्ग के लिए डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा से की थी कपड़े उतारने की बात, सलमान ने किया था बीच बचाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिडक्टिव सॉन्ग के लिए डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा से की थी कपड़े उतारने की बात, सलमान ने किया था बीच बचाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान
- फोटो : Bollywood
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस किताब में उनका एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। देसी गर्ल ने इसमें सलमान का भी जिक्र किया है कि कैसे सलमान ने उन्हें एक बुरी नीयत वाले डायरेक्टर के चंगुल से बचाया था।
Trending Videos
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने किताब में एक बीती घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि एक निर्देशक ने उन्हें स्क्रीन पर अंडर गार्मेंट दिखाने के लिए दबाव दिया था। वे एक बड़े गाने की शूटिंग करने वाली थीं जो एक सिडक्टिव सॉन्ग था। इसके सीन में उन्हें एक एक करके अपने कपड़े उतारने थे। ये एक बड़ा गाना होने की वजह से प्रियंका ने निर्देशक से एक्सट्रा बॉडी लेयर पहनने के लिए पूछा था, जिससे उनकी असली त्वचा न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा कि निर्देशक ने मुझे स्टाइलिस्ट से बात करने के लिए कहा। मैंने उसे परिस्थिति समझाई और फोन मेरे सामने खड़े डायरेक्टर को दे दिया। उसने मुझसे कहा कि जो भी हो ‘अंडर गार्मेंट्स’ दिखने ही चाहिए। नहीं तो लोग पिक्चर क्यों देखेंगे। मैंने अगले ही दिन वो प्रोजेक्ट छोड़ दिया। मैं इस बोल्ड सॉन्ग को करने के लिए तैयार थी लेकिन डायरेक्टर के शब्दों और रवैये को मेरी अंतर आत्मा ने स्वीकार करने से मना कर दिया।
4 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा बोलीं कि मेरा ये फैसला उनपर भारी पड़ गया। इसके बाद वो मुझसे फिर मिलने आए। उस वक्त मैं दूसरी फिल्म की शूटिंग करने लगी थी। वह सेट पर ही मिलने आ गए। उस समय उनके को स्टार सलमान खान ने मामले में हस्तक्षेप किया और सलमान अभिनेत्री के लिए खड़े हुए।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बता दें कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की है, जिसमें उन्होंने जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों को लिखा है। साथ ही उन घटनाओं का भी जिक्र किया है जिसके बारे में अमूमन लोग नहीं जानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।