सनी लियोनी को 29 लाख की धोखाधड़ी मामले में केरल उच्च न्यायालय से राहत मिल गई है। न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बीते दिन सनी लियोनी ने अग्रिम जमानत की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद बुधवार को उनकी याचिका पर फैसला सुनाया गया। सनी लियोनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था और कहा कि आधी अधूरी जानकारी खतरनाक होती है। उन्हें समय पर पैसे नहीं मिले थे।
Sunny Leone: सनी लियोनी को 29 लाख की धोखाधड़ी मामले में मिली राहत, केरल उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है पूरा मामला
सनी लियोनी पर एक कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कंपनी का कहना है कि वह लगभग 29 लाख रुपये का भुगतान स्वीकार करने के बाद साल 2019 में उनके यहां वैलेंटाइन डे कार्यक्रम में नहीं आईं।
सनी लियोनी, उनके पति डेनियल वेबर और एक अन्य व्यक्ति ने याचिका में कहा कि वे निर्दोष हैं और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिकता मामला नहीं बनता। याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा है कि अगर उन्हें गिरफ्तार करके रिमांड में लिया गया तो उन्हें अपूरणीय क्षति होगी।
सनी लियोनी ने कहा कि उन्हें तभी पता चला कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है और उन्हें तथ्यों और परिस्थितियों से अवगत कराया है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने उनके और शिकायतकर्ता के बीच लेन-देन करने वाले दस्तावेज भी सौंपे हैं।
कार्यक्रम आयोजकों ने क्या कहा?
आयोजकों ने कहा कि सनी लियोनी पैसे लेने के बाद उनके कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। जबकि सनी का कहा था कि वह दो बार गई थीं लेकिन कार्यक्रम नहीं हुआ। इस कार्यक्रम को कई बार स्थगित करना पड़ा था। बाद में यह कोच्चि के पास अंगमाली में एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में तय हुआ।