{"_id":"6023827b8ebc3e271272d55b","slug":"bollywood-actresses-copied-hollywood-actresses-dresses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हूबहू हॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ड्रेस पहनी दिखीं बॉलीवुड की ये ब्यूटी क्वींस, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे ‘कॉपी कैट’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हूबहू हॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ड्रेस पहनी दिखीं बॉलीवुड की ये ब्यूटी क्वींस, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे ‘कॉपी कैट’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्रियां पिछले कई सालों से फैशन गोल सेट करती नजर आई हैं। रेड कारपेट हो या कोई इवेंट, अभिनेत्रियों के कपड़ों पर खास निगाह होती है। वहीं सितारे भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। इन सबके बीच अभिनेत्रियों की ड्रेस तब चर्चा में आ जाती है जब वह हॉलीवुड अभिनेत्रियों की कॉपी करती दिखती हैं। ऐश्वर्या से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ऐसी कई हीरोइनें हैं जिन्होंने हॉलीवुड ब्यूटी क्वींस की ड्रेस को कॉपी किया।
2 of 7
ऐश्वर्या राय, क्रिस्टीन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने रॉबर्टो केवेली का फिशटेल गाउन पहना था। हमेशा की तरह ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि सभी की निगाहें उनकी ओर थम सी गईं। मजेदार बात यह है कि यही गाउन इससे पहले अभिनेत्री क्रिस्टीन केनोवेथ (Kristin Chenoweth) ने पहनी थी। हालांकि ऐश्वर्या ने इस ड्रेस को ज्यादा बेहतर तरीके से कैरी किया।
3 of 7
करीना कपूर, किम कर्दशियां
- फोटो : फाइल
हर फैशनिस्ता किम कर्दशियां को फॉलो करती हैं। ऐसे में अगर बी टाउन की अभिनेत्री करीना कपूर भी उनको कॉपी करती दिख रही हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं। करीना ने एक इवेंट में यह ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आलिया भट्ट, जेनिफर लोपेज
- फोटो : फाइल
जेनिफर लोपेज को कॉपी करते हुए आलिया भट्ट ने केसरी रंग के स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ है। दोनों ही अभिनेत्रियां इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कंगना रणौत, एम्मा स्टोन
- फोटो : फाइल
कंगना रणौत को बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है। वह कई बार अपने लुक्स से प्रभावित करती हैं। अभिनेत्री ने ब्लू ग्रीन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई है। इससे पहले एम्मा स्टोन ने भी यही ड्रेस एक इवेंट के दौरान पहनी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।