सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़ा लॉकडाउन नियम, मां के साथ पहुंची थीं सलून

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Jan 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra break UK lockdown rules due to covid 19 as per reports
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं। उन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने शहर में लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा है। बुधवार की शाम को प्रियंका लंदन स्थित एक सलून पहुंची थीं। उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं।

Trending Videos
Priyanka Chopra break UK lockdown rules due to covid 19 as per reports
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए लंदन में मध्य फरवरी तक लॉकडाउन लगाया गया है। नियमों के तहत सलून और स्पा जैसी सुविधाएं बंद रखने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने डॉगी डायना के साथ शाम 4.55 बजे सलून पहुंची थीं। जहां सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट जोश वुड मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra break UK lockdown rules due to covid 19 as per reports
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

मौके पर पहुंचीं पुलिस ने सलून के मालिक को मौखिक तौर पर चेतावनी दी। हालांकि उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया। Metro.co.uk वेबसाइट ने पुलिस के प्रवक्ता से बात की। उन्होंने बताया कि 'छह जनवरी शाम 5.40 बजे सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी गई। उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।

Priyanka Chopra break UK lockdown rules due to covid 19 as per reports
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra

गौरतलब है कि प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग के लिए लंदन पहुंची थीं। इस महीने के आखिर तक शूटिंग खत्म हो जानी थी लेकिन बीच में ही ब्रिटेन में लॉकडाउन का एलान कर दिया गया। फिलहाल प्रोडक्शन टीम सभी को जल्द से जल्द लंदन से वापस भेजने की कोशिश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra break UK lockdown rules due to covid 19 as per reports
ब्रिटेन फिर से लॉकडाउन - फोटो : PTI

ब्रिटेन में फिर से लॉकडाउन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए फिर से देश में लॉकडाउन का एलान कर दिया है। कोरोना से निपटने के लिए कम से कम फरवरी के मध्य तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में ही रहना होगा। केवल जरूरी काम होने पर ही उन्हें निकलने की अनुमति होगी। इस दौरान सभी पर्सनल केयर सुविधाएं बंद रहेंगी।

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसी काया पाने का ये है असली राज, नेहा मार्दा ने बताए खास फिटनेस मंत्र
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed