{"_id":"5ccd42afbdec2207532a4cb4","slug":"priyanka-chopra-brother-siddharth-wedding-with-ishittaa-called-off-mom-madhu-chopra-confirm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी टूटने की खबर पर मां की मुहर पर सच्चाई नहीं बताई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी टूटने की खबर पर मां की मुहर पर सच्चाई नहीं बताई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 04 May 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
siddharth chopra
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का रोका कुछ दिन पहले ही इशिता कुमार के साथ हुआ था। अप्रैल में दोनों की शादी होने वाली थी। भाई की शादी में शामिल होने के लिए ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत आई थीं। शादी के कार्ड भी छप चुके थे। इसी बीच चौंकाने वाली खबर ये आई कि सिद्धार्थ की शादी टूट गई है।
Trending Videos
2 of 6
madhu chopra
इस बात को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कंफर्म किया है । उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमति से शादी ना करने का फैसला लिया है । मधु चोपड़ा ने ये नहीं बताया कि आखिर शादी टूटने की वजह क्या है । बता दें कि इशिता पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
priyanka chopra
उनकी सर्जरी हुई थी । इस वजह से शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। खबरों की मानें तो शादी 30 अप्रैल को होनी थी जो अब टूट चुकी है । इशिता ने शादी टूटने का इशारा उस वक्त दिया था जब उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर लिखा था, ''Cheers to new beginnings🥂 With a goodbye kiss to beautiful endings ।''
इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके भाई सिद्धार्थ ने इशिता को अनफॉलो भी कर दिया है। भाई की शादी टलने के बाद प्रियंका वापस विदेश चली गईं और वहां अपने जेठ जो जोनस की शादी अटेंड की । इशिता ने भी अपने इंस्टाग्राम से सिद्धार्थ की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
siddharth chopra
इशिता की मां ने अपनी बेटी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पुरानी किताब को बंद करो और नई कहानी लिखो ।' वहीं इशिता के पिता ने लिखा, 'हम तुम्हारे साथ हैं। जानो कि ये दुनिया कितनी बड़ी है और वो चमकता सितारा बनो जिसके लिए तुमने जन्म लिया है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।