फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: RRR को 'तमिल फिल्म' कहने पर ट्रोल हुईं देसी गर्ल, नेटिजन्स बोले- स्मार्ट बनो ओवरस्मार्ट नहीं

Wed, 29 Mar 2023 05:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 29 Mar 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Brutally Trolled For Calling RRR Tamil Film netizens Be Smart Not Oversmart to citadel actress
प्रियंका चोपड़ा, आरआरआर - फोटो : social media

बॉलीवुड ग्लैम गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी पॉडकास्ट होस्ट के साथ दिए अपने साक्षात्कार के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां बीते दिन प्रियंका के बॉलीवुड में छोड़कर जाने से लेकर अपने एग्स फ्रीज करना तक के बयान ने सबको चौंकाया है। वहीं आज देसी गर्ल का एक ऐसा बयान सामने आया है, जो अभिनेत्री की एक बड़ी भूल साबित हो रहा है। दरअसल, उसी साक्षात्कार में प्रियंका ने एसएस राजामौली की फिल्म  'आरआरआर' का जिक्र करते हुए उसे तमिल फिल्म कह दिया। बस फिर क्या था जब से प्रियंका का यह बयान सामने आया है तभी से सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।  

Priyanka Chopra Brutally Trolled For Calling RRR Tamil Film netizens Be Smart Not Oversmart to citadel actress
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

आरआरआर को एक 'तमिल फिल्म' कहने के बाद से प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेट पर नेटिजन्स ने घेर लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अभिनेत्री को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। पिछले दिनों दिया गया प्रियंका एक पॉडकास्ट इंटरव्यू बॉलीवुड, हॉलीवुड में उनके काम और अपनी निजी जिंदगी के बारे में दिए गए बयानों से पहले ही वायरल हो गया है। हालांकि, अब इस पॉडकास्ट से देसी गर्ल की एक ऐसी बात सामने आ रही है, जिसने उन्हें सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।
Alia Bhatt: कलंक के प्रमोशन के दौरान महेश भट्ट को लेकर बोलीं आलिया,कहा-मेरे पिता ने इसलिए की मेरी मां से शादी

Priyanka Chopra Brutally Trolled For Calling RRR Tamil Film netizens Be Smart Not Oversmart to citadel actress
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

दरअसल, जब होस्ट ने आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म कहकर संबोधित किया तो प्रियंका ने उन्हें कहा कि वह बॉलीवुड नहीं तमिल फिल्म है। अभिनेत्री ने इतना कहकर देश के सिनेप्रेमियों को नाराज कर दिया और अपने खिलाफ भी। प्रियंका ने अपनी बात को रखते हुए कहा, 'बॉलीवुड पहले से काफी ज्यादा विकसित हुआ है। अब फिल्मों ज्यादा एक्शन, लव स्टोरी और डांसिंग है...' होस्ट ने प्रियंका को बीच में रोकते हुए कहा कि जैसे 'आरआरआर'। लेकिन, प्रियंका ने उन्हें टोका और कहा कि, 'आरआरआर  एक तमिल फिल्म है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Brutally Trolled For Calling RRR Tamil Film netizens Be Smart Not Oversmart to citadel actress
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा का यह करना फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। सभी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पाठ पढ़ा रहे हैं। कोई उन्हें सही कर रहा है, तो कोई अभिनेत्री पर सिनेमा को बांटने का आरोप लगा रहा है। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'आरआरआर एक तेलुगू फिल्म है। स्मार्ट बनें ओवर स्मार्ट नहीं।' दूसरे ने लिखा, 'प्रियंका आपने बहुत निराश किया। मेरा मतलब है कि आप यह भी नहीं बता सकती कि तेलुगू फिल्म क्या है, मेरा मतलब है कि आपने ऑस्कर के दौरान फिल्म आरआरआर का समर्थन किया है, हम उसके लिए बहुत आभारी हैं! लेकिन कम से कम सामान्य ज्ञान रखें और अपना मुंह खोलने से पहले थोड़ा सर्च करें।'


विज्ञापन
Priyanka Chopra Brutally Trolled For Calling RRR Tamil Film netizens Be Smart Not Oversmart to citadel actress
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' में काम करती नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। अभिनेत्री को सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। अभिनेत्री 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने पू के किरदार को बताया आइकॉनिक, बोलीं-कोई नहीं निभा सकता इस कैरेक्टर को

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed