फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान से पंगा लेने के बाद मुश्किल में प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट हुए बंद

Thu, 29 Nov 2018 08:53 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra busy next project in bollywood
priyanka chopra

बॉलीवुड के जैसी कोई और इंडस्ट्री नहीं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से यही सोच रही हैं। अमेरिकी टीवी और फिल्मों में तीन साल तक काम करने के बाद उन्हें समझ आ गया कि हिंदी फिल्मों से बेहतर मुकाम उन्हें कहीं नहीं मिल सकता। नायिका प्रधान जय गंगाजल (2016) के बाद प्रियंका इन दिनों निर्देशक शोनाली बोस की फिल्म स्काय इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं और यह उनकी कमबैक फिल्म होगी। अप्रैल 2019 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे। 

priyanka chopra busy next project in bollywood
शाहरुख और प्रियंका

सूत्रों के अनुसार प्रियंका दिसंबर में होने वाली अपनी शादी से पहले स्काय इज पिंक का शूट का काफी काम खत्म कर चुकी हैं। शादी के बाद वह अमेरिका में काम तलाशने के बजाय बॉलीवुड में नए सिरे से ऊंचाइयां छूने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से बॉलीवुड के मेकर्स से बातचीत शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो स्काय इज पिंक की शूटिंग के दौरान फरहान अख्तर ने डॉन-3 का आइडिया प्रियंका के साथ शेयर किया है। डॉन और डॉन-2 की सफलता के बाद लंबे समय से इसकी तीसरी कड़ी की चर्चा है। 

priyanka chopra busy next project in bollywood
priyanka

देखना रोचक होगा कि शाहरुख स्टारर इस फिल्म में क्या प्रियंका दिखना पसंद करेंगी। डॉन-2 के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां सुर्खियां बनी थीं और उसके बाद वे साथ-साथ नहीं आए। उधर, प्रियंका संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करने की इच्छुक हैं, जिनकी बाजीराव मस्तानी में वह आखिरी बार नजर आई थीं। भंसाली इन दिनों कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और उन्होंने अंतिम फैसला नहीं लिया है कि पद्मावत के बाद कौन सी फिल्म बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra busy next project in bollywood
priyanka chopra

सूत्रों की मानें तो प्रियंका भंसाली के पंजाबी कवयित्री अमृता प्रीतम के प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती हैं। पिछले साल दोनों की यह बातचीत तब अधूरी रह गई थी जब प्रियंका ने भंसाली के सामने इसमें को-प्रोड्यूसर होने का प्रस्ताव रखा था। प्रियंका इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में निर्माता के रूप में भी पारी शुरू करना चाहती थीं। भंसाली तैयार नहीं हुए। अब प्रियंका मान गई हैं कि भंसाली उन्हें लेकर सोलो प्रोजेक्ट के रूप में अमृता और साहिर लुधियानवी की प्रेम कहानी बनाएं। अगले साल फ्रेंचाइजी फिल्म कृष-4 की शूटिंग शुरू होने की भी खबरें हैं, जिसमें प्रियंका रहेंगी, लेकिन प्रियंका पुराने रोल को दोहराने के बजाय कुछ नया करने की अधिक इच्छुक हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra busy next project in bollywood
Priyanka and shahrukh

उल्लेखनीय है कि हॉलीवुड में जहां प्रियंका की बेवॉच जैसी फिल्म फ्लॉप रही, वहीं अ किड लाइक जेड और इजंट इट रोमांटिक में उनके कुछ मिनटों के रोल थे। हॉलीवुड स्टार क्रिस प्रेट के साथ उनका महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट काउबॉय निंजा वाइकिंग शुरू होने से पहले ही बंद हो गया। बॉलीवुड में प्रियंका पहले सलमान खान स्टारर भारत से कमबैक करने वाली थीं परंतु ऐन मौके पर उन्होंने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया था। इससे सलमान बहुत नाराज हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed