फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार सलमान खान को दिया जवाब, 'भारत' के बारे में बोली ये बात

Thu, 13 Jun 2019 01:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra called song dance film to salman khan bharat revealed why she chose The Sky Is Pink
Salman Khan and Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है । फिल्म की रैप अप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं और उन्होंने वहां जमकर डांस किया था। प्रियंका के अलावा फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगे । इस फिल्म से पहले प्रियंका 'भारत' में नजर आने वाली थीं । 

 
priyanka chopra called song dance film to salman khan bharat revealed why she chose The Sky Is Pink
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने अचानक ही 'भारत' छोड़ दी थी और फिर 'द स्काई इज पिंक' साइन की । प्रियंका ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी के लिए 'द स्काई इज पिंक' को क्यों चुना । इतना ही नहीं प्रियंका ने पहली बार सलमान की फिल्म 'भारत' के खिलाफ कुछ बोला है ।
priyanka chopra called song dance film to salman khan bharat revealed why she chose The Sky Is Pink
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में 'भारत' को 'डांस-सॉन्ग फिल्म' बोला । ऐसा कहकर प्रियंका ने सलमान खान पर निशाना साधा है । प्रियंका ने कहा, 'सभी ने मेरे फैसले को लेकर मुझसे सवाल पूछा । आपने नाच-गाना करने वाली फिल्म क्यों नहीं की ।  क्यों एक मां का किरदार चुना ।' प्रियंका ने कहा कि ये फिल्म उन्होंने सिर्फ डायरेक्टर सोनाली बोस की वजह से की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra called song dance film to salman khan bharat revealed why she chose The Sky Is Pink
Salman Khan - फोटो : twitter
प्रियंका के बयान से साफ है कि वो फिल्म 'भारत' की बात कर रही हैं । अभी तक सिर्फ सलमान खान ही प्रियंका पर निशाना साध रहे थे लेकिन पहली बार प्रियंका ने भी 'भारत' पर बड़ा बयान दिया । बता दें कि सलमान खान ने अपने एक बयान में कहा था, 'उसने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया है । अब उसने बहुत कुछ पा लिया है ।'
विज्ञापन
priyanka chopra called song dance film to salman khan bharat revealed why she chose The Sky Is Pink
priyanka chopra
'अगर उसने सबकुछ छोड़ शादी करने का फैसला किया है तो ये बहुत अच्छा है । पूरी इंडस्ट्री में वो सबसे प्रोफेशनल एक्ट्रेस मानी जाती हैं । आप उनका ग्राफ देखिए । वो बरेली से आई हुई एक लड़की है । उसने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता ।' बता दें कि प्रियंका की ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के पैरेंट्स की कहानी है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed