फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka-Nick: प्रियंका चोपड़ा ने बांधे अपने और पति निक के तारीफों के पुल, कहा- हम मेहनत करने से नहीं डरते

Wed, 24 May 2023 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 May 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra calls herself and husband Nick Jonas hustlers Actress says we are not afraid to work
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और इस प्यार को वह दुनिया का सामने जाहिर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं।  हाल ही में, प्रियंका ने खुद को और अपने पति निक जोनस को "हसलर्स" कहा है और बताया है कि उनके लिए दोनों कड़ी मेहनत से डरते नहीं हैं।

Priyanka Chopra calls herself and husband Nick Jonas hustlers Actress says we are not afraid to work
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका और निक बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है और दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने और निक के काम को लेकर कहा कि हम दोनों को काम करना काफी अच्छा लगता है और हम दोनों ही एक दूसरे के प्रोफेशन का बहुत सम्मान करते हैं।

Kamal Haasan: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरे कमल हासन, कहा- मैं हमारे चैंपियंस के साथ खड़ा हूं

Priyanka Chopra calls herself and husband Nick Jonas hustlers Actress says we are not afraid to work
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा ने पैंस सेंग अपने निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए साथ ही अपने पति निक की तारीफ में कसीदे भी पढ़े हैं। प्रियंका ने कहा, "मैं चाहती हूं कि वह 87 देशों में प्रदर्शन करे। हमारे करियर हम दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और मुझे उन्हें सफल होते देखना अच्छा लगता है।"

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' का हिस्सा बनीं निम्रत-सारा अली खान, इस दिन शुरू होगी मूवी की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra calls herself and husband Nick Jonas hustlers Actress says we are not afraid to work
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

अपने और निक के रिश्ते का खुलासा करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘यह हमारा एक साथ पहला घर था और हम दोनों के जीवन में परिवार की भी अपनी जगह है। हमारे घर में हमेशा लोग रहते हैं। मैं निक के लिए तो कुछ नहीं कह सकती हूं, लेकिन मैं जब काम करती हूं तो वो प्रेशर भी झेलना पड़ता है। प्रेशर से निकलने का एक ही तरीका है  दोस्तों और परिवार का होना है क्योंकि मैं बाहर जाने वालों में से नहीं हूं। मुझे अपने दोस्तों के साथ रहना काफी अच्छा लगता है।’

Richa Chadha: कान फैशन वर्सेज फिल्म बहस में कूदीं ऋचा चड्ढा, मार्केटिंग के लिए बढ़िया जगह बताते हुए कसा तंज

 

विज्ञापन
Priyanka Chopra calls herself and husband Nick Jonas hustlers Actress says we are not afraid to work
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर वेब सीरीज 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। छह-एपिसोड वाली सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल लीड रोल में हैं। वहीं, इसके भारतीय संस्करण की बात करें तो इसे राज एंड डीके बना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed