भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टार पहलवानों का धरना लगातार जारी है। वह बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए और अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर पहलवानों का समर्थन करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स सामने आए हैं। दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी पहलवानों को अपना समर्थन दिया है।
Kamal Haasan: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरे कमल हासन, कहा- मैं हमारे चैंपियंस के साथ खड़ा हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवानों को विरोध करते हुए एक महीना बीत चुका है। एक महीने की सालगिरह पर कमल हासन ने ट्वीट कर रेसलर्स का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट किया, 'कुश्ती बिरादरी के एथलीटों द्वारा विरोध प्रदर्शन को आज एक महीना हो गया। राष्ट्रीय गौरव के लिए लड़ने के बजाय हमने उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए लड़ने के लिए मजबूर किया है।' साथ ही कमल ने पूछा की हमारे ध्यान के योग्य कौन है यानी कि किस पर हमें ज्यादा ध्यान देना चाहिए? हमारे राष्ट्रीय खेल आइकन या एक व्यापक आपराधिक इतिहास वाले राजनेता?
Chidiakhana: रवि किशन बोले, क्रिकेट के साथ अन्य खेलों पर भी ध्यान देना जरूरी, जगह जगह हो स्टेडियम का निर्माण
जैसे ही अभिनेता ने पोस्ट शेयर किया, ट्वीटर पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'जब इस मुद्दे पर बॉलीवुड के अधिकांश प्रमुख कलाकार और मशहूर हस्तियां चुप हैं तो कमल हासन एकमात्र सबसे बड़े स्टार हैं, जो आगे आए और हमारे राष्ट्रीय आइकन को उनके न्याय के लिए समर्थन दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'बहुत शुक्रिया इस मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए।'
Sunny Leone: सनी के लिए आसान नहीं था एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर, जान से मारने की मिली थी धमकी
दरअसल, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया जैसे कई रेसलर्स पिछले दो हफ्तों से जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने यह भी दावा किया था कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की की। यह विरोध प्रदर्शन 23 अप्रैल को शुरू हुआ और सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Gautam Vij: आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर बोले गौतम विज, वह ड्रग्स नहीं लेता था, तीन दिन पहले ही हुई थी बात
कमल हासन से पहले पूजा भट्ट , सोनू सूद, गौहर खान, विद्युत जामवाल और स्वरा भास्कर जैसी हस्तियों ने पहलवानों का समर्थन किया था और पिछले महीने अप्रैल में उनका विरोध शुरू होने के बाद से उनकी दलीलों को आगे बढ़ाया। कमल हासन इस समय 'इंडियन 2' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और गुलशन ग्रोवर भी हैं।
द केरल स्टोरी की रफ्तार बरकरार, 19वें दिन की शानदार कमाई