फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: प्रियंका-निक ने यूएस वाले नए घर में मनाई पहली दिवाली, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Sat, 06 Nov 2021 03:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 06 Nov 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate diwali with husband Nick Jonas in los Angeles
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस वाले अपने नए घर में पति निक जोनस के साथ दिवाली मनाई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं, साथ ही उन सभी के लिए एक बेहद प्यारा संदेश भी लिखा है जो उनके दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान निक जोनस भी पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए नजर आए, दोनों कपल ने एकदम देसी अंदाज में दिवाली मनाई।

Priyanka Chopra celebrate diwali with husband Nick Jonas in los Angeles
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका तस्वीरों में ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ बालों में गजरा लगाए दिख रही हैं। वहीं निक ने पत्नी के साथ आउटफिट मैच करते हुए फ्लोरल प्रिंटेड रेड कुर्ता और पायजामा कॉम्बिनेशन पहना है। दोनों इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Priyanka Chopra celebrate diwali with husband Nick Jonas in los Angeles
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : social media

तस्वीरें पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दिवाली। ये हमेशा खास रहेगी। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद। आप सब मेरे फरिश्ते हो। उउन सभी का शुक्रिया जो हमारे जश्न में शामिल हुए। बेस्ट पति और पार्टनर निक जोनस, तुम मेरे सच हुए सपने हो। आई लव यू।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate diwali with husband Nick Jonas in los Angeles
मिंडी कलिंग- प्रियंका चोपड़ा- लिली सिंह - फोटो : social media
सामने आई तस्वीरें देखने के बाद साफ है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही सात समंदर पार अपने अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ हैं लेकिन भारतीय संस्कृति वह भूली नहीं हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrate diwali with husband Nick Jonas in los Angeles
प्रियंका चोपड़ा- कीनू रीव्स - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स में दिखाई देंगी। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed